Bhagalpur newsव्यवसायियों से रंगदारी कांड का मुख्य आरोपित नागालैंड से गिरफ्तार

नवगछिया ढोलबज्जा बाजार में व्यवसायियों से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में नवगछिया पुलिस जिला को बड़ी सफलता हाथ लगी है.

नवगछिया ढोलबज्जा बाजार में व्यवसायियों से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में नवगछिया पुलिस जिला को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने इस कांड के मुख्य आरोपित गोपालपुर थाना क्षेत्र लत्तरा के राहुल यादव को नागालैंड के डिम्बापुर से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी से बाजार के व्यवसायियों ने राहत की सांस ली है. नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताई कि नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई में टॉप टेन में शामिल 50 हजार रुपये का इनामी आरोपित कुख्यात राहुल यादव को पुलिस ने नागालैंड से गिरफ्तार कर लिया है. 15 जनवरी को ढोलबज्जा थाना को सूचना प्राप्त हुई थी कि दो अज्ञात अपराधियों ने ढोलबज्जा बाजार के दुकानदारों से रंगदारी की मांग कर रहे हैं. ढोलबज्जा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, नवगछिया ने एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया. टीम ने मानवीय व तकनीकी अनुसंधान में कांड में संलिप्त इनामी कुख्यात राहुल यादव को नागालैंड से गिरफ्तार किया है. 15 जनवरी को ढोलबज्जा बाजार के व्यवसायियों से कुख्यात अपराधी छोटुआ यादव के नाम पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी थी. अपराधियों ने मोबाइल फोन से व्यवसायी को धमकाया था और जेल में बंद छोटुआ यादव से बात भी करवायी थी, जिससे व्यवसायियों में दहशत फैल गयी थी. रंगदारी की इस घटना से आक्रोशित व्यवसायियों ने पूरे बाजार को बंद कर ढोलबज्जा थाना का घेराव किया था. व्यवसायियों का आरोप था सूचना देने के बाद भी ढोलबज्जा के तत्कालिन थानाध्यक्ष ने कोई कार्रवाई नहीं की. बाजार बंद और थाना घेराव की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया था. मौके पर पहुंचे नवगछिया एसपी ने व्यवसायियों को आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था, जिसके बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त हुआ. एसपी के आश्वासन के अगले दिन व्यवसायियों ने अपनी-अपनी दुकानें खोल दी थीं. यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा था और पुलिस पर आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर भारी दबाव बना हुआ था. नवगछिया पुलिस जिला और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर राहुल यादव को नागालैंड के डिम्बापुर से गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >