bhagalpur news. यूको बैंक से 108 करोड़ रुपये के ऋण को मिली मंजूरी

यूको बैंक की ओर से भागलपुर में स्वयं सहायता समूहों के लिए मेगा ऋण वितरण समारोह का आयोजन किया गया

यूको बैंक की ओर से भागलपुर में स्वयं सहायता समूहों के लिए मेगा ऋण वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कुल 108 करोड़ रुपये के एसएचजी ऋण को स्वीकृति दी गयी, जिससे जिले की हजारों जीविका दीदियों को आर्थिक संबल मिलेगा. समारोह के मुख्य अतिथि यूको बैंक के कार्यपालक निदेशक विजय कुमार निवृत्ति कांबले, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भागलपुर के उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह उपस्थित रहे. यूको बैंक के कार्यपालक निदेशक, उप विकास आयुक्त, यूको बैंक के अंचल प्रमुख राजकुमार, डीआरडीए निदेशक दुर्गाशंकर प्रसाद, एसपीएम जीविका पटना मनीष कुमार, उप अंचल प्रमुख अमरजीत सिंह व अन्य ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया. अंचल प्रमुख ने कहा कि यूको बैंक अपनी विभिन्न लोकप्रिय और आकर्षक योजनाओं के माध्यम से न केवल ग्राहकों और आम जनता की जरूरतों को पूरा कर रहा है, बल्कि उनकी आर्थिक उन्नति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. यूको बैंक के कार्यपालक निदेशक ने कहा कि साइबर सुरक्षा को लेकर सभी को सतर्क रहने का आह्वान किया, ताकि धोखाधड़ी की घटनाओं को रोका जा सके. उप विकास आयुक्त ने कहा कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं के सशक्तिकरण और उत्थान का सशक्त माध्यम हैं. कार्यक्रम में डीआरडीए निदेशक, एसपीएम जीविका पटना, प्रोजेक्ट मैनेजर बैंक लिंकेज जीविका पटना उदय कुमार, डीपीएम भागलपुर जीविका सुनीर मल्ल गणेर सहित अन्य अधिकारियों ने भी संबोधित किया और यूको बैंक की भूमिका की सराहना की. इस अवसर पर पत्रिका यूको अंगिका का लोकार्पण भी किया गया. यूको बैंक के कार्यपालक निदेशक बीते दिन से भागलपुर दौरे पर हैं. उन्होंने यूको बैंक की सबौर शाखा के नवनिर्मित परिसर का उद्घाटन किया एवं यूको बैंक की ओर से आइआइआइटी भागलपुर को कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत ई-कार्ट प्रदान किया. इसके अलावा उनकी उपस्थिति में ग्राहक सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने ग्राहकों और पेंशनभोगियों को बैंक की योजनाओं की जानकारी दी और उनसे फीडबैक लेकर बैंकिंग सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर जोर दिया. कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक अभिनव बिहारी सहित जीविका, यूको बैंक के अधिकारी, बड़ी संख्या में जीविका दीदियां और अन्य ग्राहक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >