मानसून से पहले हल्की बारिश नपं की पोल, वार्ड चार तालाब में तब्दील

मानसून के आगमन से पहले हुई हल्की बारिश ने हबीबपुर नपं नगर प्रशासन की पोल खोलकर रख दी है. सुबह हुई बारिश से सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं.

भागलपुर से विद्यासागर मंडल की रिपोर्ट,

शनिवार सुबह हुई हल्की बारिश के बाद पूरे क्षेत्र में जलजमाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है. नगर पंचायत हबीबपुर के वार्ड नंबर 4 में स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब मानसून आने से पहले की मामूली बारिश का यह आलम है. तो कुछ ही दिनों में जब विधिवत मानसून शुरू होगा. तब स्थिति कितनी भयावह होगी. इसका अंदाजा सुबह की बारिश के बाद लगाया जा सकता है. जलजमाव के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को हुई. जिन्हें गंदे पानी से होकर मुख्य सड़क तक आना पड़ रहा है.

स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि केवल वार्ड नंबर 4 ही नहीं. बल्कि पूरे नगर पंचायत की अमूमन हर गली की स्थिति कमोबेश ऐसी ही बनी हुई है. जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था न होने के कारण हल्की बारिश भी स्थानीय लोगों के लिए आफत बन जाती है ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नालों की सफाई और जल निकासी दुरुस्त करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >