bhagalpur news. बरारी ऑनलाइन सेंटर पर एलआइसी एएओ के अभ्यर्थियों ने किया हंगामा

बरारी स्थित ऑनलाइन सेंटर पर जारी भारतीय जीवन बीमा निगम के सहायक प्रशासनिक अधिकारी (एलआइसी एएओ) की परीक्षा के दौरान शुक्रवार को अभ्यर्थियों ने हंगामा किया है

बरारी स्थित ऑनलाइन सेंटर पर जारी भारतीय जीवन बीमा निगम के सहायक प्रशासनिक अधिकारी (एलआइसी एएओ) की परीक्षा के दौरान शुक्रवार को अभ्यर्थियों ने हंगामा किया है. पावर सप्लाई में गड़बड़ी आने के कारण परीक्षार्थी नाराज थे. हालांकि, परीक्षा संचालित कर रही एजेंसी के अधिकारियों ने मौके पर ही अभ्यर्थियों को शांत कराया और परीक्षा स्थगित कर देने की घोषणा की. इसके बाद अभ्यर्थियों ने फिर से परीक्षा की तिथि बताने की मांग करने लगे. परीक्षार्थियों को बताया कि स्थगित हुई परीक्षा सात अक्तूबर ली जाएगी, लेकिन इसके बाद परीक्षार्थी लिखित नोटिफिकेशन की मांग करते हुए हंगामा करते रहे. देर शाम तक कई परीक्षार्थी केंद्र में ही जमे थे. जिसे समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा था. सेंटर की ओर से जानकारी दी गयी कि परीक्षा चार पालियों में होनी थी. सुबह की पाली सफलता पूर्वक संपन्न हुई, लेकिन दूसरी पाली शुरू होते ही पावर सप्लाई में गड़बड़ी आ गयी, जिसके बाद परीक्षा में विलंब होने से परीक्षार्थी हंगामा करने लगे. गड़बड़ी के कारण दूसरे, तीसरे और चौथे पालियों में होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दी गयी. मालूम हो कि परीक्षा देने दूर दराज से परीक्षार्थी आये थे. अमन कुमार ने बताया कि जब परीक्षा आयोजित की जा रही है तो सेंटर पर किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए थी, लेकिन जब गड़बड़ी आयी और परीक्षा स्थगित कर दी गयी तो उनलोगों को फिर से परीक्षा की तिथि और परीक्षा रद्द होने की सूचना विधिवत मिलना चाहिए. अन्यथा सेंटर का क्या भरोसा, कल के डेट में कहा जाएगा कि अभी तक परीक्षा पर किसी प्रकार का निर्णय नहीं लिया गया है. सुगम, दीपक, साक्षी, दिव्या ने बताया कि उनलोगों ने काफी तैयारी की थी, लेकिन सेंटर पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण परेशानी हुई. बताया कि वे लोग काफी खर्च कर परीक्षा देने यहां आये हैं. भागलपुर में रहने में भी उनलोगों का खर्च हुआ, इसका हर्जाना कौन देगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >