bhagalpur news. लखीसराय ने बांका को 10 रनों से हराया, सैयद मो खिजर की रही घातक गेंदबाजी

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में खेले गये बीसीए रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी 2025-26 के रोमांचक लीग मुकाबले में शनिवार को लखीसराय डीसीए ने बांका डीसीए पर 10 रनों से करीबी जीत दर्ज की

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में खेले गये बीसीए रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी 2025-26 के रोमांचक लीग मुकाबले में शनिवार को लखीसराय डीसीए ने बांका डीसीए पर 10 रनों से करीबी जीत दर्ज की. अंत तक चले इस कांटे के मुकाबले में लखीसराय के गेंदबाजों ने दबाव के क्षणों में धैर्य बनाये रखा और टीम को जीत दिलायी. आदित्य और आयुष के दम पर लखीसराय ने बनाया चुनौतीपूर्ण स्कोर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखीसराय डीसीए की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 250 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए आदित्य कुमार ने 56 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. इसके अलावा आयुष आनंद ने 46 और सुशांत ने 45 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया. बांका की ओर से कप्तान समर यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 32 रन देकर चार विकेट चटकाये. सागर धर्मराज को तीन सफलताएं मिलीं.

जुझारू पारी के बावजूद लक्ष्य से चूकी बांका की टीम

251 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांका डीसीए की शुरुआत अच्छी रही. सत्यम 37 और नीतीश कुमार ने 39 रन टीम को आधार दिया. मध्यक्रम में अफसर अब्दुल आलम ने 63 रनों की जुझारू पारी खेलकर जीत की उम्मीदें जगायीं, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे. पूरी टीम 47.5 ओवरों में 240 रनों पर सिमट गयी.

खिजर का चौका और निर्णायक गेंदबाजी

लखीसराय की जीत के नायक सैयद मो खिजर रहे, जिन्होंने 10 ओवर में मात्र 30 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट झटके. अंकित राज ने दो विकेट लिये, जबकि भास्कर आनंद और अंकित राज को एक-एक विकेट मिला. इस मैच में अंपायर की भूमिका नैयर अली और शाहिद अख्तर ने निभायी, जबकि स्कोरर के रूप में अंकित अमृतराज और शिवम कुमार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >