bhagalpur news. बेंच-डेस्क की कमी, सफाई की व्यवस्था लचर, 75 फीसदी हाजिरी कैसे होगा पूरा

टीएमबीयू के पीजी राजनीति विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राएं बुनियादी सुविधा के लिए जूझ रहे हैं

टीएमबीयू के पीजी राजनीति विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राएं बुनियादी सुविधा के लिए जूझ रहे हैं. विद्यार्थियों का कहना है कि विभाग में बैंच-डेस्क की कमी है. सफाई की व्यवस्था लचर है. ऐसे में उनलोगों का 75 फीसदी हाजिरी कैसे पूरा होगा. दरअसल, गुरुवार को पीजी सेमेस्टर वन के छात्र-छात्राएं बुनियादी सुविधा के अभाव में नाराजगी जाहिर की. विद्यार्थियों का कहना था कि विभाग में दो कमरा है. इसमें पीजी सेमेस्टर वन, फोर व रिसर्च वर्क की क्लास होती है. अगर सेमेस्टर वन व फोर में सभी नामांकित छात्र-छात्राएं क्लास करने एक साथ आ जाये, तो जगह कम पड़ जायेगी. साथ ही डेस्क-बैंच की कमी के कारण खड़े होकर क्लास करना होगा. क्लास रूम में 30-35 डेस्क-बेंच उपलब्ध है. ऐसे में किसी तरह 45-50 विद्यार्थी बैठ कर क्लास करते हैं. इसे लेकर विभाग के हेड व शिक्षकों को भी कई बार समस्या से अवगत करा चुके हैं.

कक्षा मरम्मत व सौंदर्यीकरण को लेकर लिखा पत्र

विभाग की तरफ से कक्षा मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण को लेकर रजिस्ट्रार को कई बार पत्र लिखा गया है. क्योंकि दो सत्र मिलाकर दो सौ से अधिक विद्यार्थी विभाग में नामांकित है. दोनों क्लास रूम की मरम्मत की सख्त आवश्यकता है. दरवाजे एवं खिड़की की अधिकांश शीशे टूट चुकी है. बिजली की बेसिक वायरिंग व फिटिंग की भी तत्काल मरम्मत की आवश्यकता है. इस दिशा में अबतक विवि स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की गयी.

बोलें हेड

विवि से डेस्क-बैंच की व्यवस्था करायी जा रही

विभाग के हेड डॉ जगदीश प्रसाद ने कहा कि विद्यार्थियों की तरफ से बुनियादी सुविधा नहीं मिलने की शिकायत मिल रही है. मामले में विवि प्रशासन को समस्या से संबंधित जानकारी दी गयी है. कहा कि विवि प्रशासन ने डेस्क-बैंच व्यवस्था कराने की बात कही है. विवि के अधिकारियों से उनकी बात हुई है. विभाग में एक सफाई कर्मी हैं. कभी आता है, तो कभी नहीं आता है. ऐसे में साफ-सफाई को लेकर परेशानी आ रही है. जबकि राजनीति विज्ञान विभाग में विद्यार्थियों की संख्या अधिक है. ऐसे में विभाग में एक सफाई कर्मी पूरी तरह होना जरूरी है.

विवि प्रशासन से समाधान करने की मांग

विभाग का शौचालय गंदा है. ऐसे में उनलोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.

रितिका कुमारी, छात्रा

पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है. पीने के लिए पानी घर से साथ लेकर आना पड़ रहा है.

ऋषभ राज, छात्रा

क्लास रूम के खिड़की का शीशा टूटा हुआ है. ठंड के मौसम में क्लास करने पर ठंड लगता है. परेशानी होती है.

नावेद अंसारी, छात्रा

महिला व पुरुष कॉमन रूम की स्थिति काफी खराब है. चारों ओर गंदगी फैला है. छात्राएं आखिर कहां बैठे.

पुनीत कुमारी, छात्रा

कोट –

सफाई कर्मी नहीं आते हैं, तो विभाग लिख कर दें. इसकी व्यवस्था की जायेगी. विवि भवन कमेटी से कई विभाग की मरम्मत कार्य के लिए अनुमति मिली है. इस दिशा में जल्द ही काम शुरू होगा. बुनियादी सुविधा को बेहतर कराया जायेगा.

– प्रो रामाशीष पूर्वे, रजिस्ट्रार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >