bhagalpur news. खड़िया-पीपरा हॉल्ट के पास ट्रेन से कटकर मजदूर की मौत

सुलतानगंज-जमालपुर रेलखंड स्थित खड़िया-पीपरा हॉल्ट के पास शुक्रवार को रेलवे लाइन किनारे काम कर रहे एक मजदूर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई

सुलतानगंज-जमालपुर रेलखंड स्थित खड़िया-पीपरा हॉल्ट के पास शुक्रवार को रेलवे लाइन किनारे काम कर रहे एक मजदूर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. मृतक की पहचान अर्जुन राय (32 वर्ष), निवासी गंगाजल टोला, सोनपुर सारण के रूप में हुई है. मृतक के सहयोगी राकेश कुमार और उपेंद्र कुमार ने बताया कि वह सभी हरी कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत हैं और खड़िया-पीपरा हॉल्ट के समीप फुटपाथ निर्माण का काम कर रहे थे. इस दौरान अचानक ट्रेन आ गई. साथी मजदूर तो भागकर सुरक्षित निकल गए, लेकिन अर्जुन राय समय पर लाइन से हट नहीं पाए. सुलतानगंज थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

टोटो चालक से सात हजार की छिनतई व मारपीट

सुलतानगंज. थाना क्षेत्र के कटहरा रोड स्थित बलाही पुल के पास शनिवार को टोटो चालक के साथ मारपीट कर सात हजार रुपए की छिनतई का मामला सामने आया है. पीड़ित चालक फंटुस कुमार ने थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. उसने आरोप लगाया कि रास्ते में रोक कर कुछ लोगों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर नकदी लूटकर फरार हो गए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

बाइक की टक्कर से महिला गार्ड घायल

सुलतानगंज. रेफरल अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत पूनम कुमारी बाइक की टक्कर से घायल हो गईं. घटना उस समय हुई जब वह ड्यूटी के लिए अस्पताल जा रही थी. घायलावस्था में उन्हें रेफरल अस्पताल में ही इलाज के लिए भर्ती कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >