Bhagalpur news फाइनल मुकाबला में किसनदासपुर ने सियां को हराया

कहलगांव सियां पंचायत स्थित बरैनी गांव में पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला किसनदासपुर और सियां टीम के बीच संपन्न हुआ.

कहलगांव सियां पंचायत स्थित बरैनी गांव में पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला किसनदासपुर और सियां टीम के बीच संपन्न हुआ. सियां की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 15 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनायी. जवाब में किसनदासपुर पंचायत की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 12.4 ओवर में जीत दर्ज कर ली. मैच ऑफ द मैच शिवम कुमार किसनदासपुर चुने गये. निर्णायक सुमन यादव, पीयूष सिन्हा, उद्घोषक कृष्णा सिंह रहे. मुख्य अतिथि ने विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड मेडल व आकर्षक पुरस्कार से पुरस्कृत किया.

उदघाटन मैच में भागलपुर ने सुलतानगंज को 42 रनों से हराया

खरीक बहत्तरा हाईस्कूल मैदान में गुरुवार को जिला स्तरीय कला एवं सांस्कृतिक खेल महोत्सव – 2026 का शुभारंभ हुआ. महोत्सव में क्रिकेट टूर्नामेंट, महिला एवं पुरुष फुटबॉल, वॉलीबॉल समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों होगा. पहले दिन क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन में बिजली चक भागलपुर बनाम इलेवन स्टार सुलतानगंज टीम के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी कर भागलपुर की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में आठ विकेट खोकर 256 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाब में उतरी सुलतानगंज की टीम 16 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 214 रन ही बना पायी. भागलपुर की टीम 42 रनों से उदघाटन मैच जीत गयी. विजेता टीम के बिट्टू कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. महोत्सव का उदघाटन सांसद अजय कुमार मंडल, नवगछिया एसडीओ रोहित कर्दम, खरीक सीओ प्रवीण कुमार वत्स, बीडीओ मोना कुमार सोनी, जिप पीयूष कुमारी, विजय कुमार मंडल, राजकुमार निराला, शंकर प्रसाद यादव, अर्पणा कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. मौके पर अतिथियों ने खिलाड़ियों को संबोधित कर हौसले की अफजाई की. कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकुमार निराला, हीरालाल मंडल, सुमन कुमार,बिनोद कुमार,पंकज कुमार, मुकेश कुमार का सराहनीय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >