Bhagalpur News: रामजन्मोत्सव को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

रामजन्मोत्सव को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

प्रतिनिधि, घोघा

महाकाल सेवा समिति घोघा बाजार के तत्वावधान में रामजन्मोत्सव को लेकर रामजानकी ठाकुरबाड़ी घोघा बाजार से कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा में 551 महिलाएं रहीं शामिल. सभी महिलाओं ने सत्य कुटीर आश्रम के समीप गंगा नदी तट से जलभरी किया. जलभरी के बाद गोल सड़क, ब्रह्मचारीटोला, आठगांवा होते हुए वापस रामजानकी ठाकुरबाडी पहुंची. विधिवत प्रदक्षिणा कर निर्धारित स्थान पर कलश रख शोभा यात्रा का समापन किया. पुरोहितों द्वारा एकादश महाभिषेक, हवन व महाआरती की गयी. मौके पर महाकाल सेवा समिति के अनीमेश सेन दूबे, सुभाष यादव, असीम दूबे, पंकज यादव, शुभाष यादव, चंदन दूबे, शुभम चौधरी आदि सहित काफी संख्या लोग शोभा यात्रा में शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >