bhagalpur news. जेपी नेचर ट्रेल कार्यक्रम का आयोजन

वन प्रमंडल पदाधिकारी भागलपुर आशुतोष राज के नेतृत्व में जयप्रकाश उद्यान परिसर में वन्यप्राणी सप्ताह के अवसर पर जेपी नेचर ट्रेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया

वन प्रमंडल पदाधिकारी भागलपुर आशुतोष राज के नेतृत्व में जयप्रकाश उद्यान परिसर में वन्यप्राणी सप्ताह के अवसर पर जेपी नेचर ट्रेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें तिलकामांझी विश्वविद्यालय जूलॉजी के छात्रों के द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर बर्ड वॉचिंग किया गया. इस दौरान जयप्रकाश उद्यान भागलपुर में स्थानीय वन्यजीव प्रेमी भी इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी दी. वन प्रमंडल पदाधिकारी भागलपुर आशुतोष राज के द्वारा बताया गया कि पक्षियों का अवलोकन मुख्य गतिविधि जंगली पक्षियों को उनके प्राकृतिक परिवेश में देखना है. कई लोगों के लिए यह एक आरामदायक शगल है, जो प्रकृति की सराहना करने और बाहरी दुनिया से जुड़ने का एक तरीका प्रदान करता है. पक्षी अवलोकन, अक्सर ईबर्ड जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से पक्षियों की आबादी और व्यवहार पर डेटा एकत्र करके वैज्ञानिक अनुसंधान में भी योगदान दे सकता है. मौके पर वनपाल दिनेश कुमार सिंह, वनरक्षी नीरज कुमार, बीएनएचएस टीम की ओर से वर्तिका पटेल, सुष्मित, अभिलाष आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >