bhagalpur news. गर्मी शुरू, जेएलएनएमसीएच में नहीं हुई मरीजों के इलाज की उचित व्यवस्था

अप्रैल शुरू होते ही गर्मी बढ़ गयी है. ऐसे में अस्पताल में अव्यवस्था के बीच मरीजों की परेशानी बढ़ गयी है.

अप्रैल शुरू होते ही गर्मी बढ़ गयी है. ऐसे में अस्पताल में अव्यवस्था के बीच मरीजों की परेशानी बढ़ गयी है. पूर्वी बिहार व झारखंड के निकटवर्ती जिलों के लिए सबसे महत्वपूर्ण जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, मायागंज में गर्मी और ऊमस के बीच मरीजों का हाल बेहाल है. यहां एसी ठीक से काम नहीं कर रहा है. खिड़कियां टूटी हुई हैं. मरीजों को गर्म हवा के थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा है. ओपीडी में कतार में खड़े मरीज पसीने से भीग रहे हैं. इंडोर में भर्ती मरीज भी खुली व टूटी खिड़कियों से आ रही गर्म हवा से झुलस रहे हैं. फैब्रिकेटेड वार्ड, आइसीयू को छोड़ कर अस्पताल के अधिकांश वार्ड में एसी नहीं लगा है. ओपीडी में कई पंखे भी बंद नजर आये. ओपीडी में कई मरीज फर्श पर ही लेटे नजर आये. वार्डों में जगह-जगह टूटी खिड़की के शीशे, टांगे हुए थे चादर इंडोर वार्ड अंतर्गत मेडिसिन, हड्डी विभाग में टूटी खिड़की से आ रही गरम हवा के बीच रहने को विवश दिखे. मेडिसिन वार्ड में कई जगह चादर से टूटी खिड़की को बंद करने क प्रयास किया गया था. इंडोर वार्डों की हालत बदतर हो गयी है. मायागंज अस्पताल में कई बार शॉर्ट सर्किट की हो चुकी है घटना मायागंज अस्पताल में कई बार शॉर्ट सर्किट से आग लग चुकी है. अब भी चिल्ड्रेन वार्ड के बाहर मरीज के परिजन के बैठने की जगह खुले तार व बोर्ड हैं. गर्मी के दिन में तार में चिंगारी व शॉर्ट सर्किट की आशंका रहती है. फिर भी तार को सुरक्षित नहीं किया गया. बॉक्स बनाकर तार को अंदर नहीं किया गया है. अस्पताल प्रबंधन की ओर से निर्माण एजेंसी को खिड़कियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है. इंडोर में एसी लगाने का प्रावधान नहीं है. फैब्रिकेटेड वार्ड में एसी लगाया गया है. सुनील कुमार, हॉस्पिटल मैनेजर, जेएलएनएमसीएच सदर अस्पताल में बना लू वार्ड लोकनायक जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल अंतर्गत मॉडल अस्पताल के थर्ड फ्लोर पर लू वार्ड बनाया गया है, ताकि लू लगने वाले मरीज के इलाज में कोई दिक्कत नहीं हो. यह परिसर देसी चिकित्सालय का है. दबी जुबान से देसी चिकित्सालय के कर्मी का कहना है यहां 10 बेड के अस्पताल के लिए यह जगह है, लेकिन ह्यूमेन पावर की कमी के कारण इसे चालू नहीं किया जा सका है. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग प्रबंधन की ओर से लू वार्ड बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >