Bhagalpur News: महिला संवाद यात्रा की सफलता को ले जदयू ने की बैठक

जदयू महिला प्रकोष्ठ के द्वारा होने वाली नारी शक्ति सम्मान सह महिला संवाद यात्रा की सफलता को लेकर जदयू कार्यकर्ता अग्निदेव गोस्वामी उर्फ छोटू के नेतृत्व में गुरुवार को भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर परिसर में एक बैठक की गयी.

प्रतिनिधि, नारायणपुर

जदयू महिला प्रकोष्ठ के द्वारा होने वाली नारी शक्ति सम्मान सह महिला संवाद यात्रा की सफलता को लेकर जदयू कार्यकर्ता अग्निदेव गोस्वामी उर्फ छोटू के नेतृत्व में गुरुवार को भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर परिसर में एक बैठक की गयी. जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी भारती ने बताया कि 24 मार्च को पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की बिहार प्रदेश महासचिव अर्पणा कुमारी के नेतृत्व में उक्त कार्यक्रम होगा. जिसका आयोजन निर्धारित तिथि को शिवानी विवाह भवन नवगछिया, जीरोमाइल में किया जाएगा. बैठक में नारायणपुर प्रखंड के सभी पंचायत से महिलाओं की भागीदारी को लेकर रणनीति बनायी गयी.

जदयू नेता रंजीत कुमार मंडल ने बताया कि नीतीश कुमार हमेशा से महिलाओं के सम्मान व हित में महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाकर महिलाओं के विकास की बात करते हैं. उन्होंने उक्त कार्यक्रम में भारी संख्या में जीविका दीदी व अन्य महिलाओं को पहुंचने की अपील की. मौके पर जिला मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी कुमार मिलन सागर, प्रखंड अध्यक्ष अनिल पटेल, महिला प्रखंड अध्यक्ष सीता देवी, अशोक कुमार सिंह, राजनीति तांती,अग्नि देव गोस्वामी, रेखा देवी ,बीना देवी, शिल्पी कुमारी, सुनीता कुमारी, पिंकी देवी, नीतू देवी, रेणु देवी, तारा देवी सुनैना देवी, अनीता देवी, श्वेता देवी, उमेश प्रसाद शाह, नंदकिशोर शाह सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjiv kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >