Viral Video: भागलपुर में हथकड़ी लेकर अकेले घूमते रहे नक्सली! बेफिक्र होकर भूंजा खाती रही जमुई पुलिस

Viral Video: भागलपुर में जमुई पुलिस की लापरवाही से जुड़ा एक वीडियो सामने आया तो खूब वायरल हुआ. दो नक्सली आराम से हाथ में हथकड़ी लिए घूम रहे हैं. जबकि पुलिसकर्मी भूंजा खाते दिख रहे हैं.

जमुई पुलिस के जवानों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दो नक्सलियों को गिरफ्तार करके पुलिस भागलपुर लायी थी. जहां कोर्ट में दोनों नक्सलियों को पेश किया जाना था. इस दौरान नक्सलियों को लेकर आए पुलिसकर्मी पूरी तरह बेफिक्र दिखे और कचहरी गेट के पास भूंजा खाते रहे. इस दौरान दोनों नक्सली हाथ में हथकड़ी लगाए आराम से खुले में घूमते रहे.

पुलिसकर्मी खाते रहे भूंजा, घूमते रहे नक्सली

दोनो नक्सलियों को जिस तरह सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर पुलिसकर्मियों के भूंजा खाने का वीडियो वायरल हुआ है, उसने पुलिस महकमे में भी खलबली मचायी है. जानकारी मिली है कि गिरफ्तार नक्सलियों में झाझा के भलगोड़ी गांव का विजय यादव और छापा गांव का निवासी श्रीराम यादव है. दोनों सुल्तानगंज थाना के कांड में वांछित है. दोनों पर नक्सली गतिविधि में हिंसक रूप में संलिप्त होने का आरोप है.

ALSO READ: बिहार के सीवान में एनकाउंटर, घायल आरोपी ने कहा- मुझे घर की तरफ ले जाकर पुलिस ने मारी गोली

भागलपुर कचहरी पहुंचे थे पुलिसकर्मी

जानकारी के अनुसार, झाझा पुलिस शुक्रवार को दोनों नक्सलियों को लेकर भागलपुर कोर्ट पहुंची थी. कचहरी परिसर के गेट पर ही पुलिसकर्मी भूंजा खाते और नक्सली हाथ में हथकड़ी लेकर इधर-उधर घूमते दिखे. पुलिस ने दोनों को पूरी तरह छूट दे रखी है, ऐसा वीडियो से लग रहा है.

दो दिन पहले ही हुई थी गिरफ्तारी

इन दोनों नक्सलियों की गिरफ्तारी का खुलासा 27 जून को जमुई के एसपी ने प्रेस वार्ता करके किया था. सोशल मीडिया पर इस संदर्भ में तीन-चार वीडियो वायरल है. एक वीडियो में वीडियो बना रहा शख्स पुलिस से पूछा कि क्या आपको सुरक्षा मानकों की जानकारी नहीं है? तो पुलिसकर्मी ने कहा कि दोनों हथकड़ी में ही थे. जब पुलिस से पूछा गया कि आपकी पकड़ दोनों पर नहीं थी तो पुलिसकर्मी ने जवाब नहीं दिया. हालांकि प्रभात खबर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >