bhagalpur news. पेंशनर का हिसाब पीजी विभाग व कॉलेजों से मांगना गलत

टीएमबीयू पेंशनर संघर्ष मंच के सह संयोजक अमरेंद्र झा ने बयान जारी किया. उन्होंने कहा कि पेंशनर का हिसाब पीजी विभाग व कॉलेजों से मांगना गलत है.

भागलपुर

टीएमबीयू पेंशनर संघर्ष मंच के सह संयोजक अमरेंद्र झा ने बयान जारी किया. उन्होंने कहा कि पेंशनर का हिसाब पीजी विभाग व कॉलेजों से मांगना गलत है. दरअसल, टीएमबीयू ने सभी पीजी विभागों व कॉलेजों को पत्र भेज कर दो दिनों के अंदर सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षकों व कर्मचारियों की जानकारी फॉरमेट में भर कर मांगी है. इसे लेकर विवि के रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे ने 30 मई को पीजी विभागों व कॉलेजों का पत्र भेजा है.

कहा कि विभिन्न एरियर्स पेमेंट के मामले में पेंशनरों एवं फेमिली पेंशनरों को गुमराह किया जा रहा है. कहा कि पीजी हेड एवं प्रधानाचार्य के पास पेंशनरों का कोई रिकॉर्ड्स नहीं है. फिर दो दिनों में एरियर्स क्लेम मांगना पेंशनरों को दिग्भ्रमित करना है. कहा कि पेंशनर संघर्ष मंच के प्रतिनिधियों ने सात सूत्री मांगों को लेकर मई में कुलपति से वार्ता किया था. समझौते के अनुसार तत्काल पेंशनरों -फैम��ली पेंशनरों को बकाया एरियर्स पेमेंट की मांग करता है. जून के प्रथम सप्ताह तक एरियर्स पेमेंट नहीं की जाती है. ऐसे में पेंशनर संघर्ष मंच के बैनर तले सभी पेंशनर पुनः संघर्ष करने को विवश होंगे. इसकी सारी जिम्मेवारी पेंशन कोषांग के नोडल ऑफिसर की होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >