भागलपुर. वरीय पुलिस अधिकारियों की ओर से दिये गये निर्देशों का अनुपालन करते हुए भागलपुर पुलिस जिला के सभी थानों की पुलिस ने अपने अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर पहुंचे. जहां पुलिस पदाधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, बाउंड्री वाल, इंट्री-एग्जिट प्वाइंट आदि का निरीक्षण किया. इस संबंध में निरीक्षण के बाद गुरुवार रात ही थानाध्यक्षों ने अपने अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों के सुरक्षा ऑडिट की रिपोर्ट एसएसपी कार्यालय को वितंतु के माध्यम से दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
