भागलपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से लगी भीषण आग, मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप

Bihar News: भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के दिलगौरी मोहल्ले में बुधवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग लग गई. हादसे में पांच साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए.

Bihar News: भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के दिलगौरी मोहल्ले में बुधवार को दिल दहला देने वाली घटना घटी. जहां एक मकान में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से भयानक आग लग गई. जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मकान के अंदर छह लोग फंसे हुए थे, जिन्हें छत के रास्ते किसी तरह बाहर निकाला गया. लेकिन इस हादसे में पांच साल की मासूम बच्ची जिंदा जल गई.

घटनास्थल पर मचा हड़कंप

आग की भयावह लपटों ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया. जिससे दो लोग बुरी तरह से झुलस गए. इस हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. चार दमकल वाहनों और स्थानीय लोगों के सहयोग से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: क्या पुतिन से नजदीकियों की वजह से ट्रंप ने जेलेंस्की को व्हाइट हाउस से बाहर निकाला?

किराएदारों का था मकान, बड़ा हादसा टला

बताया जा रहा है कि यह मकान किराएदारों के रहने के लिए दिया गया था. हादसे के वक्त घर में मौजूद लोगों ने जान बचाने के लिए छत के रास्ते बाहर निकलने की कोशिश की. लेकिन मासूम बच्ची समय रहते बाहर नहीं निकल सकी और आग की चपेट में आ गई. इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया है. लोग सदमे में हैं और प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद की गुहार लगा रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आग गैस लीकेज से लगी या सिलेंडर फटने से.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >