बांका के रजौन थाना क्षेत्र के मुरादपुर में शुक्रवार को हाइवा की चपेट में आने से घायल बाइक सवार की मौत इलाज के क्रम में जेएलएनएमसीएच में हो गयी है. मृतक की पहचान बांका के रजौन के हड़तोड़ा गांव निवासी पारो कुमार (30) के रूप में हुई. मृतक की पत्नी रूबी देवी ने मायागंज पुलिस के समक्ष अपना बयान कलमबद्ध कराया है. इधर बरारी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया. बताया कि उसके पति मेरे बहनोई पिंकू हरिजन के साथ बाइक से अपने गांव जा रहे थे. इसी दौरान मुरादपुर गांव के पास हाइवा की चपेट में आ गये, और दोनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया गया. पिंकू हरिजन की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है और मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
