टीएमबीयू सहित मुख्यालय और दूर-दराज के कॉलेजों में झंडा फहराया गया. विवि में सीनियर मोस्ट शिक्षक प्रो सीपी सिंह ने झंडोत्तोलन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत तेजी से उभरती हुईं वैश्विक आर्थिक शक्ति है. भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है. उन्होंने टीएमबीयू की ऐतिहासिक और गौरवशाली विरासत की भी चर्चा की. मौके पर रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे समेत सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे. मारवाड़ी कॉलेज में प्राचार्य प्रो संजय कुमार झा ने झंडा फहराया. मौके पर उन्होंने कॉलेज के प्रगति व उन्नति के लिए प्रत्येक शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राओं से सहयोग की अपील की. एनसीसी कैडेट्स ने सलामी दी. एनएसएस के स्वयं सेवकों ने डॉ विजय कुमार व डॉ रवि शंकर के नेतृत्व में झांकी निकाली गयी. जबकि डॉ स्वस्तिका दास के नेतृत्व में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत की प्रस्तुति दी.
बीएन कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ अनिरुद्ध कुमार ने देश को आजादी दिलाने में स्वतंत्रता सेनानियों एवं जनसामान्य के योगदान को स्मरण किया. साथ ही, उन्होंने भारत के एक उपनिवेशित राष्ट्र से विश्व मंच पर सशक्त एवं प्रभावशाली शक्ति के रूप में रेखांकित किया. कॉलेज की उपलब्धियों एवं भविष्य की विकास रूपरेखा को भी प्रस्तुत किया. वहीं, टीएनबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ दीपो महतो ने झंडा फहराया. कॉलेज के विकास को लेकर बनायी योजना के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला. एसएम कॉलेज की प्राचार्या प्रो निशा झा ने झंडा फहराया. उन्होंने देश की आजादी को लेकर विस्तार से चर्चा की. टीएनबी लॉ कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य डॉ संजीव कुमार सिन्हा ने झंडा फहराया.bhagalpur news. भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर

bhagalpur news. भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर
Copied link
टीएमबीयू सहित मुख्यालय और दूर-दराज के कॉलेजों में झंडा फहराया गया