bhagalpur news. सदन में उठायेंगे भागलपुर में हाइकोर्ट खंडपीठ की स्थापना की मांग : मनन मिश्रा

राज्यसभा सांसद सह बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने शनिवार काे भागलपुर में हाइकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर चल रहे प्रयासों का समर्थन करते हुए कहा कि भागलपुर से पटना की दूरी अधिक है. इसलिए यहां पर खंडपीठ स्थापना करने की जरूरत है.

डीबीए में सांसद मनन कुमार मिश्रा ने किया लायर्स ब्लॉक और लाइब्रेरी का उद्घाटन

राज्यसभा सांसद सह बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने शनिवार काे भागलपुर में हाइकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर चल रहे प्रयासों का समर्थन करते हुए कहा कि भागलपुर से पटना की दूरी अधिक है. इसलिए यहां पर खंडपीठ स्थापना करने की जरूरत है. श्री मिश्रा ने कहा कि इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, भारत सरकार के विधि मंत्रालय, बिहार सरकार पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से निश्चित रूप से बात करेंगे. जरूरत पड़ी तो सदन में भी उक्त मुद्दे को उठाया जायेगा. खंडपीठ की स्थापना से आसपास के जिलों के लोगों को फायदा होगा. वे सुलभ और त्वरित न्याय प्राप्त कर सकेंगे. श्री मिश्रा ने भागलपुर के डीबीए कैंपस में शनिवार को लायर्स ब्लॉक और लाइब्रेरी का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उनके साथ स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा और सदस्य प्रेम कुमार झा भी माैजूद थे. मौके पर आयोजित समारोह में अधिवक्ताओं की समस्याओं, सुविधाओं और न्यायिक व्यवस्था के विस्तार पर चर्चा हुई. बिहार राज्य विधिक परिषद के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा ने अधिवक्ताओं के लिए बैठने की जमीन उपलब्ध कराने व प्रत्येक संघ भवन निर्माण के लिए सरकार से दो करोड़ रुपये देने की मांग रखी. साथ ही भागलपुर में उच्च न्यायालय खंडपीठ की स्थापना की आवश्यकता बतायी. बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष व सांसद मनन कुमार मिश्रा ने अधिवक्ताओं की समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए नये अधिवक्ताओं को संघर्ष व मेहनत की सलाह दी. उन्होंने अधिवक्ता अधिनियम में संशोधन कर मेडिक्लेम, इंश्योरेंस और पेंशन की व्यवस्था जोड़ने एवं बार चुनाव में महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण देने की बात कही. साथ ही स्व कामेश्वर पांडे के नाम पर पुस्तकालय निर्माण होने पर सहयोग का आश्वासन दिया. कार्यक्रम में संघ अध्यक्ष बीरेश प्रसाद मिश्रा, महासचिव अंजनी कुमार दुबे, संजय कुमार, प्रमोद कुमार यादव, नवीन सिंह ने संबोधित किया. जयप्रकाश यादव व्यास ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि वरिष्ठ अधिवक्ता अभयकांत झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. संचालन रमन कुमार कर्ण ने किया. इस अवसर पर अधिवक्ता ऋषिकेश चौधरी, हाइकोर्ट खंडपीठ की मांग को लेकर रोजाना धरना दे रहे अधिवक्ता मुकेश कुमार ठाकुर भी मौजूद थे.

भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने अतिथि सदन में किया भव्य स्वागतभाजपा विधि प्रकोष्ठ की ओर से सांसद मनन कुमार मिश्रा एवं अन्य अतिथियों का स्वागत अतिथि सदन में किया. इस अवसर पर विधि प्रकोष्ठ के संयोजक ओमप्रकाश तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, जिला उपाध्यक्ष नितेश कुमार सिंह, मंत्री पद्म कुमार दास, योगेश कुमार पांडे, प्रदेश सहसंयोजक विधि प्रकोष्ठ भोला कुमार मंडल, क्षेत्रीय प्रभारी जयप्रकाश यादव व्यास, विधि प्रकोष्ठ के साथ संयोजन मुक्ति प्रसाद सिंह, चंदन कुमार कर्ण, राहुल तोमर, निरंजन कुमार सिंह, आदित्य पांडे, नीरज कुमार सिंह, कमलेश कुमार झा, नभय कुमार चौधरी, रामनाथ पासवान, ओमप्रकाश मंडल, संगीता कुमारी, अंशु प्रिया ने पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत किया.

लॉ कॉलेज में पांच वर्षीय कोर्स को फिर से चालू कराने की करेंगे पहल : मनन मिश्राजिला अतिथि गृह में सांसद मनन मिश्रा ने कहा कि भागलपुर लॉ कॉलेज ऐतिहासिक शैक्षणिक संस्थान रहा है. लॉ कॉलेज में सात वर्षों से बंद पड़े पांच वर्षीय कोर्स को फिर से प्रारंभ कराने के लिए वे पहल करेंगे. उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य को भी इस दिशा में पहल करने की सलाह दी. श्री मिश्रा ने दावा किया कि बंगाल में इस बार भाजपा आने वाली है. मौजूदा सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है और बदलाव चाह रही है. उन्होंने बंगाल में हिंसा की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए ममता बनर्जी सरकार की आलोचना की. सांसद ने अपने वक्तव्य के माध्यम से जन विश्वास कानून की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस कानून से आम लोगों को काफी फायदा मिला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >