Bhagalpur news पीरपैंती में नाइट क्रिकेट मैच का उद्घाटन

डीएलएफ इंटरनेशनल स्कूल के प्लेग्राउंड पर नाइट क्रिकेट मैच का पंचायत स्तरीय आयोजन किया गया.

पीरपैंती बारा पंचायत के डीएलएफ इंटरनेशनल स्कूल के प्लेग्राउंड पर नाइट क्रिकेट मैच का पंचायत स्तरीय आयोजन किया गया. उद्घाटन पीरपैंती प्रमुख रश्मि कुमारी, बीडीओ अभिमन्यु कुमार, सीओ चंद्रशेखर कुमार, इसीपुर थाना प्रभारी मनीष कुमार,जदयू प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर सिन्हा, बारा पंचायत के पूर्व मुखिया संजय शाह ने फीता काट कर किया.पहला मैच नागरिक एकादश व प्रशासन एकादश के बीच खेला गया. मैच को प्रशासन एकादश ने 22 रन से जीता. प्रशासन एकादश की तरफ से अजीत ने 58 रन बनाये. उन्हें मैन आफ मैच का पुरस्कार दिया गया.कमेंटेटर अमित चौबे, संजीव पाठक, अनिल राय, कृष्णा सिंह ने निभाया.मौके पर रविशंकर सिन्हा, पंकज सिन्हा, गौरव राणा, सौरभ साह,अनमोल मौजूद थे. वीर शहीद अमित कुमार व शहीद शिवशंकर को श्रद्धांजलि दी गयी और उनके शहादत को याद किया गया.

नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

छोटी केरिया गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतका की पहचान उज्वंती कुमारी (22), पति निशांत कुमार के रूप में हुई है. उसकी शादी मात्र एक माह पूर्व हुई थी. मृतका मूल रूप से छपरा जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अफोर गांव के परमेश्वर महतो की पुत्री थी. परिजनों के अनुसार उज्वंती कुमारी ने घर में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद स्वजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. सूचना मिलते ही कहलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थानाध्यक्ष श्यामला कुमार ने बताया कि मृतका के गले पर निशान पाये गये हैं. प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. उन्होंने कहा कि यह हत्या है या आत्महत्या, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA TOMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >