bhagalpur news. अवैध हथियार तैयार कर पश्चिम बंगाल भेजने की थी तैयारी

नाथनगर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के रहमतबाग में एक मकान में मिनी गन फैक्ट्री में तैयार किया जा रहे हथियार बंगाल भेजने की तैयारी थी.

नाथनगर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के रहमतबाग में एक मकान में मिनी गन फैक्ट्री में तैयार किया जा रहे हथियार बंगाल भेजने की तैयारी थी. प बंगाल में विधानसभा चुनाव होना है. हालांकि पुलिस की तत्परता से मिनी गन फैक्ट्री का समय रहते उद्भेदन कर लिया गया. पुलिस ने मौके से हथियार तैयार करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस उनलोगों से पूछताछ कर रही है. इसमें और लोगों के संलिप्त होने की बात सामने आ रही है. उधर, सिटी एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बताया कि बंगाल एसटीएफ को गुप्ता सूचना मिली थी अवैध रूप से मिनी गन फैक्ट्री में हथियार तैयार किया जा रहा है. मामले में बिहार के एसटीएफ से संपर्क किया. दोनों राज्यों की एसटीएफ टीम ने मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. अर्धनिर्मित 20 पिस्टल सहित कई उपकरण जब्त पुलिस ने मौके से अर्धनिर्मित 20 पिस्टल, अर्धनिर्मित बैरल आठ पीस सहित कई उपकरण जब्त किये हैं. इसमें ड्रिल मशीन, स्लाइड का लोहा, बॉडी बनाने का लोहा, ग्राइंडर मशीन, स्लाइड रिंच, हथौड़ी, रिंच, आरी ब्लेड, लोहा कटिंग टुकड़ा, लेथ मशीन, मीनिंग मशीन आदि शामिल है. आरोपित हथियार बनाने में एक्सपर्ट सिटी एसपी ने कहा कि गिरफ्तार पांच लोगों में चार मुंगेर व एक नाथनगर का रहने वाला है. मुंगेर के चार लोग हथियार बनाने में एक्सपर्ट है. पहले भी ये लोग जेल जा चुके हैं. इनमें कासिम बाजार के मो शाहनवाज, मो सद्दाब, मो शमशेर आलम व मो असलम हैं. जबकि मो मुनाजिर नाथनगर का रहनेवाला है. फैसल पहले भी चलाता था मिनी गन फैक्ट्री – अवैध रूप से मिनी गन फैक्ट्री का संचालन करनेवाला मास्टरमाइंड चंपानगर निवासी फैसल नामक व्यक्ति है. पूर्व में भी अवैध रूप से मिनी गन फैक्ट्री चला चुका है. खुद हथियार बनाने में मास्टर है. उसने लूम चलाने के नाम पर मोजाहिदपुर के एक व्यक्ति से रहमतबाग में किराया का मकान लिया था. वह दिन में मकान के नीचे पावरलूम चलाता था. रात में ऊपर के मंजिल पर अवैध रूप से हथियार तैयार कराता था. रहमतबाग के लोगों का कहना था कि फैसल किसी को मकान के अंदर जाने नहीं देता था. मकानमालिक को भी अंदर आने नहीं देता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >