bhagalpur news. कार्रवाई के बाद भी अवैध बालू का हो रहा परिवहन
सोमवार की देर रात विधि व्यवस्था डीएसपी व मंगलवार को सिटी एसपी के नेतृत्व में जगदीशपुर, सजौर, कजरैली थानाक्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ की गयी कार्रवाई में चार ट्रैक्टर जब्त करने के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था
सोमवार की देर रात विधि व्यवस्था डीएसपी व मंगलवार को सिटी एसपी के नेतृत्व में जगदीशपुर, सजौर, कजरैली थानाक्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ की गयी कार्रवाई में चार ट्रैक्टर जब्त करने के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था. बावजूद बालू माफियाओं का मनोबल चरम पर है. हैरत की बात यह है कि कजरैली थाना के महज तीन-चार सौ मीटर दूरी पर मुख्य सड़क के पास अवैध बालू को वैध बनाने का खेल चल रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि थाना के ठीक सामने से अवैध बालू लेकर ट्रैक्टर पार करता है और वैध डीपो में जाकर गिराया जा रहा है. फिर वहां से देर रात को ट्रक पर लोड कर बाहर भेजा जा रहा है. वैध डीपो से भी कई गाड़ियां अवैध रूप से निकालने का आरोप है. लोगों ने बताया कि पदाधिकारी के छापेमारी कर जाने के बाद माफियाओं ने खुलेआम गौराचौकी, सौखड़, गोड्डी, केलापुर आदि इलाके में ट्रैक्टर धड़ल्ले से रातभर चलाया. इसपर स्थानीय पुलिस और खनन विभाग मौन है. इनकी भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोगों ने वरीय अधिकारियों को फोन व व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायत भी की गयी है. हालांकि, डीएसपी नवनीत कुमार ने अवैध बालू के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.