bhagalpur news. शाहकुंड के जेजे क्लीनिक में ड्रग इंस्पेक्टर ने की छापेमारी, अवैध अंग्रेजी दवा जब्त

शाहकुंड के हरनथ पंचायत के समस्तीपुर गांव के जेजे क्लीनिक में सोमवार को डीएम से की गई शिकायत

शाहकुंड के हरनथ पंचायत के समस्तीपुर गांव के जेजे क्लीनिक में सोमवार को डीएम से की गई शिकायत और सिविल सर्जन के निर्देश पर ड्रग इंस्पेक्टर अजय कुमार ने छापेमारी की. ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि जेजे क्लीनिक का संचालन डॉ नजमूज्जमा खां द्वारा होमियोपैथिक चिकित्सक के रूप में वर्षों से की जाती थी. होम्योपैथिक क्लीनिक के संचालन के आड़ में मो नजमूज्जमा द्वारा बिना लाइसेंस अंग्रेजी दवा का उपयोग किया जाता था. इस दौरान 25 हजार रुपये की अंग्रेजी दवा जब्त की गयी. ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि जब्त दवा का सीजर बनाया गया है सैंपल जांच के लिए लेबोरेटरी में भेजा जायेगा. बताया कि मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में कार्रवाई के लिए आवेदन दिया जायेगा. वहीं क्लीनिक जांच के क्रम में ड्रग इंस्पेक्टर को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. वहीं नजमूज्जमा द्वारा जांच के क्रम में कोई सर्टिफिकेट नहीं दिखाया गया. जांच में शाहकुंड सीएचसी और पुलिस पदाधिकारी साथ थे. शाहकुंड सीएचसी प्रभारी डॉ सुमित कुमार ने बताया कि नजमूज्जमा से सर्टिफिकेट और क्लीनिक के कागजात की मांग की गई है, मंगलवार को उपलब्ध नहीं कराने पर आगे की कारवाई की जायेगी.

फोटो कैप्शन.शाहकुंड मे क्लीनिक मे छापेमारी करते ड्रग इंस्पेक्टर और स्थानीय पदाधिकारी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >