Bhagalpur News: अपराध में सक्रिय गिरोहों का पता कर करें कार्रवाई : एसपी सिटी

एसपी सिटी शुभांक मिश्रा ने कोतवाली परिसर स्थित डीएसपी विधि-व्यवस्था के कार्यालय का किया निरीक्षण

= एसपी सिटी शुभांक मिश्रा ने कोतवाली परिसर स्थित डीएसपी विधि-व्यवस्था के कार्यालय का किया निरीक्षण

संवाददाता, भागलपुर

अनुमंडल स्तर हो या थाना स्तर सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने इलाके में नये व पुराने गिरोह का पता लगा कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. उक्त बातें सोमवार को एसपी सिटी शुभांक मिश्रा ने कोतवाली परिसर स्थित डीएसपी विधि-व्यवस्था चंद्र भूषण के कार्यालय निरीक्षण के दौरान कही. पुलिस जिला भागलपुर में वरीय अधिकारियों द्वारा लगातार पुलिस कार्यालयों, पुलिस प्रतिष्ठानों, थानों और ओपी का निरीक्षण किया जा रहा है. इसी क्रम में सोमवार को एसपी सिटी शुभांक मिश्रा ने डीएसपी विधि व्यवस्था चंद्र भूषण के कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे थे. जहां उन्होंने डीएसपी कार्यालय में संधारित पंजियों का अवलोकन किया और उसे अप टू डेट रखने का निर्देश दिया.

अनुमंडल स्तर पर टॉप-10 अपराधियों की सूची तैयार करने का निर्देश

एसपी सिटी ने डीएसपी के स्तर पर निकलने वाली पर्यवेक्षण टिप्पणी (सुपरवीजन) व जांच के निष्पादन की भी समीक्षा की. जिसमें उन्होंने ज्यादा से ज्यादा तय समय में घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पर्यवेक्षण प्रतिवेदन तैयार करने, थाना स्तर पर लंबित कांडों व परिवाद का जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही अनुमंडल स्तर पर टॉप-10 अपराधियों की सूची तैयार कर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अभियान चला कर अपराधियों की गिरफ्तारी करने की भी बात कही.

पुलिस पर हमला करने वाले वांछितों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देशत्याेहारों और पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संधारण के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा निर्देश देने, पूर्व में पर्व-त्योहारों के दौरान विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने और पूर्व में विधि व्यवस्था की समस्याओं और पुलिस पर हुए हमलों में वांछित आरोपितों के विरुद्ध विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया. बता दें कि विगत कुछ महीनों से सीनियर एसपी और एसपी सिटी सहित सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में पुलिस कार्यालय, प्रतिष्ठानों और थानों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं. जिसमें अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था संधारण के अलावा खनन, इंट्री और शराब/मादक पदार्थ के माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >