अजगैवीनाथ सीढ़ी घाट पर सोमवार को गंगा स्नान के दौरान डूबे 16 वर्षीय आदर्श शर्मा का मंगलवार को भी कोई पता नहीं चल सका. दूसरे दिन एसडीआरएफ और गोताखोरों की तलाश नाकाम रहने से परिजनों की उम्मीदें टूटती नजर आ रही हैं. मोतिहारी (रक्सौल) के टुमरिया मोहल्ला के आदर्श अपने बड़े भाई आर्यन शर्मा और मित्र के साथ गंगाजल लेकर बाबाधाम जाने आया था. बड़े भाई ने बताया कि सोमवार को देर से खोज शुरू होने के बावजूद उम्मीद थी कि मंगलवार को भाई मिल जाएगा, लेकिन दिनभर की मशक्कत के बाद भी एसडीआरएफ खाली हाथ लौटी. सूचना मिलते ही पिता रितेश ठाकुर व परिजन सुलतानगंज पहुंच गये. परिवार के सदस्य पूरी रात होटल में गुजारने के बाद सुबह से गंगा किनारे बैठकर बेटे के मिलने की दुआ कर रहे हैं. बुधवार को भी खोजबीन जारी रहने की बात कही गयी है. आदर्श तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था और इसी वर्ष उसने दसवीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास की थी. आस्था के साथ शुरू हुई बाबाधाम यात्रा एक झटके में मातम में बदल गयी.
स्थानीय लोगों के अनुसार जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां अस्थायी बैरिकेडिंग क्षतिग्रस्त थी. गहराई का कोई स्पष्ट संकेत नहीं होने से स्नान करने वाले लोग अनजाने में गहरे पानी में चले जाते हैं और यही हादसे की बड़ी वजह बनी. लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले इस घाट पर एसडीआरएफ की स्थायी तैनाती नहीं होने से हर साल जोखिम बना रहता है. सुरक्षा नौका, वालंटियर और “गंगा मित्र” जैसी व्यवस्थाओं की कमी पर भी सवाल उठे हैं. आस्था के घाट पर एक और हादसा,अब सवाल सिर्फ एक है, क्या आदर्श की तलाश के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी मिलेगी, या अगली घटना का इंतजार रहेगा?Bhagalpur news गंगा में समाया आदर्श दूसरे दिन भी नहीं मिला
अजगैवीनाथ सीढ़ी घाट पर सोमवार को गंगा स्नान के दौरान डूबे 16 वर्षीय आदर्श शर्मा का मंगलवार को भी कोई पता नहीं चल सका.
