झमाझम बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत, बिजली नहीं

गोपालपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को सुबह से ही हो रही झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी व उमस से काफी राहत मिली

गोपालपुर, भागलपुर से विपिन ठाकुर की रिपोर्ट,

भागलपुर जिले के गोपालपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को सुबह से ही हो रही झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी व उमस से काफी राहत मिली.पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था.बारिश शुरू होते ही मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई.

हालांकि बारिश के साथ ही कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई.घंटों तक बिजली नहीं रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.बिजली गुल होने के कारण घरों में अंधेरा छाया रहा तथा मोबाइल चार्जिंग और पेयजल आपूर्ति जैसी दैनिक जरूरतें भी प्रभावित हुईं.

बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे

बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं. खेतों में नमी बढ़ने से खरीफ फसलों की तैयारी में मदद मिलेगी.दूसरी ओर कुछ निचले इलाकों और सड़कों पर जलजमाव की स्थिति भी देखने को मिली, जिससे आवागमन में दिक्कत हुई.

स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश ने गर्मी से तो राहत दी है, लेकिन बिजली आपूर्ति जल्द बहाल नहीं होने से परेशानी बढ़ गई है.लोगों ने विभाग से शीघ्र बिजली बहाल करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >