bhagalpur news. आंधी-पानी व ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसान चिंतित

गोराडीह प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार संध्या अचानक आए तेज आंधी-पानी व कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है

गोराडीह प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार संध्या अचानक आए तेज आंधी-पानी व कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है. तेज हवा और बारिश के कारण खेतों में लगी गेहूं, चना, मसूर, सरसों, मकई सहित दलहन व तिलहन फसलों को भारी क्षति पहुंची है. कई जगहों पर फसलें खेतों में गिरकर बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है.आंधी का असर आम के बागानों पर भी पड़ा है. तेज हवा के कारण पेड़ों से मंजर और छोटे फल झड़ गए, जिससे इस वर्ष उत्पादन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है. मोहनपुर गांव के किसान अरुण यादव, शैलेंद्र कुमार यादव, रामचरण सिंह, मोहन यादव, केशव यादव, जीवन कुमार मंडल, बिंदेश्वरी यादव, पप्पू सिंह सहित अन्य किसानों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में इस वर्ष प्राकृतिक आपदाओं ने यहां के किसानों की कमर तोड़ दी है. पहले बाढ़ से धान की फसल नष्ट हुई, कुछ ऊंचे जमीन पर बचे धान की फसल जब कटाई के लिए तैयार हुआ तब बेमौसम बारिश ने बची फसल को नुकसान पहुंचाया. इसके बाद अचानक नहर में आए पानी से सैकड़ों एकड़ रबी फसल डूब कर नष्ट हो गया और अब आंधी-पानी व ओलावृष्टि ने शेष फसल भी बर्बाद कर दी. किसानों ने प्रशासन से क्षति का आकलन कर शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >