bhagalpur news. पीजी अंगिका के बरामदा पर बाइक लगाने को लेकर विभागाध्यक्ष व शिक्षक आमने-सामने

टीएमबीयू के पीजी अंगिका विभाग एक बार फिर से विवाद के सुर्खियों में है

टीएमबीयू के पीजी अंगिका विभाग एक बार फिर से विवाद के सुर्खियों में है. इस बार विभाग के बरामदे पर बाइक लगाने को लेकर विभागाध्यक्ष डॉ गौतम कुमार यादव व शिक्षक डॉ अनिल कुमार आमने-सामने हैं. मामले को लेकर दोनों के बीच अंदर ही अंदर विवाद बढ़ने लगा है. इस बाबत शिक्षक ने प्रॉक्टर कार्यालय में आवेदन देकर हेड पर परेशान करने का आरोप लगाया है. मामले को लेकर प्रॉक्टर डॉ मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि आवेदन मिला है, इसकी सत्यापन की जा रही है. जरूरत पड़ने पर वरीय अधिकारी से बात कर कमेटी गठित कर मामले की जांच भी करायी जा सकती है.

हेड के नोटिस से गरमाया माहौल

विभाग के हेड डॉ गौतम कुमार यादव द्वारा आम सूचना जारी हाेने के माहौल गरमा गया है. नोटिस में कहा कि विभाग के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी व छात्र-छात्राएं सहित अन्य लोग विभाग के बरामदा पर बाइक का पार्किंग नहीं बनाये. सख्ती से मना किया जाता है कि यहां वाहन खड़ा करना वर्जित है. इसका उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति दंड के भागीदार होंगे.

पार्किंग की समुचित सुविधा नहीं – शिक्षक

विभाग के शिक्षक डॉ अनिल कुमार ने प्रॉक्टर कार्यालय में दिये आवेदन में कहा कि परिसर में नौ विभाग चलते हैं. पार्किंग की समुचित सुविधा नहीं है. वाहन लगाने में परेशानी होती है. सभी विभाग के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, विद्यार्थियों व अन्य लोगों को वाहन लगाने में दिक्कत आती है. ऐसे में विभाग के हेड डॉ गौतम कुमार ने वाहन नहीं लगाने का नोटिस जारी किया है, जो कहीं से उचित नहीं है. आरोप लगाया कि एक कर्मचारी ने बरामद पर वाहन लगाने से मना कर दिया. वाहन को जंगल में लगाने का आदेश दिया. कर्मचारी ने अभद्र तरीके से उनके साथ पेश आये. विभाग ने ताला लगाने एवं नहीं खोलने की धमकी दी. कार्यस्थल पर सुरक्षा हमारा मौलिक अधिकार है. शिक्षक ने कई गंभीर आरोप लगाया है.

किसी खास व्यक्ति के लिए नोटिस नहीं – हेड

विभाग के हेड डॉ गौतम कुमार यादव ने कहा कि नोटिस किसी खास व्यक्ति के लिए नहीं है. ये सभी शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों के लिए है. कुछ लोग बेवजह मामला को तूल देने का काम कर रहे है. कहा कि उनके विभाग की तरफ से उसी भवन में पीजी दर्शनशास्त्र विभाग भी शिक्षक व विद्यार्थी जाते हैं. ऐसे में बरामदा पर पार्किंग बनाकर वाहन लगाना गलत है. विभाग की जिम्मेदारी उन्हें दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >