हबीबपुर में तीन दिनों से ठप है सफाई व्यवस्था, कचरे के ढेर के बीच फूटा लोगों का गुस्सा

Habibpur Garbage: हबीबपुर में सफाई कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है. कूड़े के ढेर और दुर्गंध के बीच नगरवासियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है.

भागलपुर से रिपोर्ट

Habibpur Garbage : “वेतन नहीं, तो काम नहीं” के नारे के साथ हबीबपुर नगर पंचायत के सफाई कर्मी पिछले तीन दिनों से हड़ताल पर हैं. कर्मियों का आरोप है कि नगर प्रशासन और नई सफाई एजेंसी की लापरवाही के कारण उन्हें समय पर मानदेय नहीं मिल रहा है. इसका असर अब पूरे नगर की सफाई व्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है.

सड़कों और वार्डों में लगा कचरे का अंबार

हड़ताल के कारण नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों, बाजारों और मुख्य सड़कों पर कूड़े के ढेर जमा हो गए हैं. कई स्थानों पर फैली गंदगी और उससे उठने वाली दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

बारिश के बाद जामा मस्जिद के पास जलजमाव

मस्जिद के पास जलजमाव.

नगर पंचायत हबीबपुर के वार्ड नंबर 6 स्थित हबीबपुर जामा मस्जिद के पास बारिश के बाद जलजमाव हो गया है.सड़क पर पानी व कीचड़ जमा होने के कारण नमाजियों को मस्जिद जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जल निकासी व सफाई की व्यवस्था कराने की मांग की है.

Habibpur Garbage : बीमारी फैलने की बढ़ी आशंका

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर जल्द ही सफाई व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है. बरसात के मौसम में गंदगी और जलजमाव की स्थिति लोगों की चिंता और बढ़ा रही है.

ये भी पढ़ें: कहीं आपकी खरीदी हुई पुरानी गाड़ी चोरी की तो नहीं? खरीदने से पहले जरूर करें ये काम, नहीं तो पड़ सकते हैं कानूनी लफड़े में

सफाई कर्मियों ने बयां किया दर्द

आक्रोश व्यक्त करते सफाईकर्मी.

आंदोलन कर रहे सफाई कर्मियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन भुगतान नहीं होने के कारण उनके परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं. उनका कहना है कि घर चलाना मुश्किल हो गया है और कई परिवारों के सामने भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है.

कर्मियों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे.

नगर प्रशासन के खिलाफ बढ़ रहा आक्रोश

कचरे और गंदगी की समस्या से जूझ रहे नगरवासियों में भी नगर प्रशासन और सफाई एजेंसी के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है. लोगों का कहना है कि सफाई कर्मियों की हड़ताल अब आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है.

समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि नगर प्रशासन ने जल्द हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान नहीं किया तो वे भी नगर प्रशासन और संबंधित एजेंसी के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

फिलहाल पूरे नगर की नजर इस बात पर टिकी है कि प्रशासन और सफाई कर्मियों के बीच बातचीत कब होती है और हड़ताल समाप्त होने के बाद सफाई व्यवस्था कब पटरी पर लौटती है.

ये भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में सबसे ज्यादा प्रेम में धोखे की शिकार होती लड़कियां, महिला थाने में दर्ज आंकड़ों से खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vidyasagar mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >