BHAGALPUR : श्रावणी मेला से पहले नगर परिषद के भविष्य को लेकर बढ़ी चिंता

नगर परिषद के मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू के निधन के बाद शहर के विकास कार्यों को लेकर लोगों में चिंता और चर्चाओं का दौर तेज हो गया है.

सुलतानगंज, भागलपुर से प्रतिनिधि की रिपोर्ट :

नगर परिषद के मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू के निधन के बाद शहर के विकास कार्यों को लेकर लोगों में चिंता और चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को देखते हुए अब सवाल उठने लगे हैं कि अधूरे पड़े विकास कार्यों में तेजी कैसे आयेगी. नगर परिषद के एक पार्षद ने कहा कि मुख्य पार्षद के निधन से हुई क्षति का आकलन करना आसान नहीं है. शहर को सुंदर और व्यवस्थित बनाने को लेकर उनकी विशेष रुचि रहती थी. नगर को नई पहचान देने के उद्देश्य से बोर्ड बैठक में सुलतानगंज का नाम “अजगैबीनाथधाम” करने का प्रस्ताव भी लाया गया था.मुख्य पार्षद के कार्यकाल में शहर के सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं को लेकर कई बड़ी योजनाओं पर काम शुरू हुआ था. इनमें ग्लास ब्रिज निर्माण,वेंडिंग जोन,शहर में भव्य प्रवेश द्वार,जलमीनार निर्माण,धर्मशाला निर्माण जैसी योजनाएं प्रमुख थीं. लोगों को उम्मीद थी कि इन परियोजनाओं से सुलतानगंज को नया स्वरूप मिलेगा और श्रावणी मेला में आने वाले लाखों कांवरियों को बेहतर सुविधा मिलेगी. स्थानीय लोगों का कहना है कि अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि नगर परिषद प्रशासन इन योजनाओं को किस गति से आगे बढ़ाता है. श्रावणी मेला नजदीक है,आधारभूत सुविधाओं को लेकर बड़ी चुनौती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >