स्वतंत्रता दिवस से पहले संवरेंगे सरकारी भवन, 61.42 लाख रुपये से होंगे 15 विकास कार्य

भागलपुर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सरकारी भवनों और परिसरों को संवारने की तैयारी तेज हो गई है। 61.42 लाख रुपये की लागत से रंग-रोगन, बागवानी और अन्य विकास कार्य किए जाएंगे।

भागलपुर. स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले के सरकारी कार्यालयों और आवासीय परिसरों को सजाने-संवारने की तैयारी शुरू हो गयी है. भवन निर्माण विभाग ने रंग-रोगन कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. उक्त कार्यों सहित जलापूर्ति व्यवस्था, बागवानी कार्य, चहारदीवारी ऊंचीकरण समेत विभिन्न कार्यों पर 61 लाख 42 हजार 100 रुपये खर्च करने की योजना बनायी है. इसके लिए एजेंसी चयन करेगी और निविदा जारी कर दी है.

सरकारी भवनों का होगा रंग-रोगन

भवन निर्माण विभाग विभिन्न सरकारी कार्यालयों और आवासीय भवनों का रंग-रोगन करायेगा. स्वतंत्रता दिवस से पहले भवनों को आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है. इसके अलावा सैंडिस कंपाउंड में बैरिकेडिंग के साथ रंग-रोगन का कार्य भी कराया जायेगा. जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्तभवन प्रमंडल कार्यालय और अंचल कार्यालय में जलापूर्ति इंस्टॉलेशन का कार्य कराया जायेगा. विभाग का उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाना है.

यहां बागवानी और चहारदीवारी का होगा कार्य

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आवासीय परिसर में करीब 14 लाख छह हजार रुपये की लागत से बागवानी विकसित की जायेगी. वहीं, 13 लाख 61 हजार 700 रुपये की लागत से परिसर की चहारदीवारी का ऊंचीकरण कराया जायेगा. डीएम कार्यालय परिसर में भी होंगे रखरखाव के कार्यजिलाधिकारी कार्यालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों और कंबाइंड बिल्डिंग में भी आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य कराया जायेगा. विभाग ने नियमित रूप से आवश्यक कार्य कराते रहने की भी योजना बनायी है.

23 जुलाई को खुलेगा टेंडर, 10 दिन से छह माह में पूरा होगा काम

भवन निर्माण विभाग ने कुल 15 ग्रुप के कार्यों के लिए निविदा आमंत्रित की है. 23 जुलाई को टेंडर खोलकर एजेंसी का चयन किया जायेगा. इसके बाद कार्य शुरू कराया जायेगा. विभाग ने विभिन्न कार्यों के लिए 10 दिन से लेकर छह माह तक की समय-सीमा निर्धारित की है. प्राथमिकता वाले कार्य स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरे कराने का प्रयास रहेगा.

भागलपुर की ख़बरों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करें !

पटना: राजस्व और भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने लिया बड़ा फैसला. कहा- अब राजस्व विभाग के सारे काम ऑनलाइन होंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh nandan mad

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >