Bihar: बिहार से चंडीगढ़, लखनऊ, दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा जाने वालों के लिए गुड न्यूज, जल्द चलेंगी बसें

Bihar: बिहार पथ परिवहन निगम देश के पांच प्रमुख राज्यों- चंडीगढ़, लखनऊ, दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा के लिए अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है. यह सेवा बाहर काम कर रहे बिहारी मजदूरों और यात्रियों को त्योहारों और सामान्य दिनों में यात्रा सुविधा देने के लिए शुरू की जा रही है.

Bihar, वरीय संवाददाता, भागलपुर: बिहार के कुछ शहरों से चंडीगढ़, लखनऊ, दिल्ली, राजस्थान व हरियाणा के लिए बस सेवा शुरू हो सकती है. बिहार पथ परिवहन निगम इस दिशा में बातचीत शुरू कर चुका है. किन- किन जिलों के बसों का परिचालन होगा, यह डिवीजन स्तर से तय होना है. विभिन्न राज्यों के संबंधित अधिकारियों से बातचीत के लिए सरकार की ओर से परिवहन सचिव ने पटना मुख्यालय के मुख्य प्रशासक सुभाष नारायण व भागलपुर पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार शांडिल्य को भेजा है. दोनों पदाधिकारी मंगलवार को पंजाब व हरियाणा सरकार के ट्रांसपोर्ट सचिव के साथ बैठक की और बस चलाने की योजना की जानकारी दी.

कब से शुरू होगा

दोनों पदाधिकारी के बिहार लौटने के बाद दौरे की सारी जानकारी परिवहन सचिव को सौंपा जायेगा. पथ परिवहन निगम भागलपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार शांडिल्य ने बताया कि मंगलवार को पंजाब व हरियाणा के ट्रांसपोर्ट सचिव से वार्ता सफल रही. दो से तीन दिनों में लखनऊ, दिल्ली व राजस्थान के ट्रांसपोर्ट सचिव से वार्ता होनी है. इसके बाद इन राज्यों के साथ बस परिचालन को लेकर समझौता होगा. समझौता प्रक्रिया होने के बाद बस परिचालन को लेकर कार्य शुरू हो जायेगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 16 जिलों में अगले 24 घंटे होगी भयंकर बारिश, मेघगर्जन-ठनका को लेकर IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

इन राज्यों में काम करने गये बिहार के लोगों के लिए शुरू की जा रही है बस सेवा

इन पांच राज्यों में काम करने गये बिहार के लोगों के लिए यह बस सेवा शुरू की जा रही है. खास कर पर्व-त्योहारों के मौके पर ट्रेनों में टिकट नहीं मिलने पर भारी परेशानी होती है. आम दिनों में भी रेल में आरक्षित टिकट मिलने में भी परेशानी होती है. जाहिर है बस सेवा शुरू होने के बाद दूर-दराज में रह रहे राज्य के लोगों को फायदा होगा.

इसे भी पढ़ें: पटना में डबल डेकर का पैनल गिरा, ई- रिक्शा के ड्राइवर को लगी चोट, एक विद्यार्थी घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >