भागलपुर मंडी अपडेट : सोने की कीमत चढ़ी, दाल और अनाज के दामों में भी फेरबदल

स्थानीय बाजारों में इन दिनों रोजमर्रा के खाद्य सामान और सर्राफा कारोबार दोनों में कीमतों का उतार-चढ़ाव बना हुआ है. ताजा थोक दरों के मुताबिक दाल, अनाज और खाद्य तेल के भाव कई जगह स्थिर बने हुए हैं.

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

भागलपुर. स्थानीय बाजारों में इन दिनों रोजमर्रा के खाद्य सामान और सर्राफा कारोबार दोनों में कीमतों का उतार-चढ़ाव बना हुआ है. ताजा थोक दरों के मुताबिक दाल, अनाज और खाद्य तेल के भाव कई जगह स्थिर बने हुए हैं, जबकि कुछ मंडियों में हल्की तेजी भी देखने को मिल रही है. वहीं आभूषण बाजार में सबसे ज्यादा हलचल है, जहां सोना-चांदी ऊंचे दामों पर कारोबार कर रहे हैं.

सर्राफा बाजार: सोना-चांदी के दाम आसमान पर

भागलपुर के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है.

24 कैरेट सोना : 1.52 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम)

22 कैरेट सोना : 1.38 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम)

चांदी: 2.45 लाख रुपये (प्रति किलोग्राम)

दलहन और अनाज मंडी का हाल

दलहन के बाजार में चना और मसूर दाल की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन अरहर और मूंग के दामों में विविधता देखी जा रही है.खाद्य सामग्री :दर (प्रति किलोग्राम)

चना व मसूर दाल70 रुपये

अरहर दाल108 – 120 रुपये

मूंग दाल98 रुपये

कलाई दाल105 – 115 रुपये

आटा35 रुपये

कतरनी चावल 80 से 160 तक

अनाज मंडी में कतरनी चावल अपनी गुणवत्ता के आधार पर 80 से 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है, जबकि स्वर्णा चावल सबसे किफायती 40 रुपये के भाव पर उपलब्ध है. चूड़ा के शौकीनों के लिए कतरनी चूड़ा 110 से 130 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर मिल रहा है.

तेलहन बाजार में बढ़त

खाद्य तेलों की कीमतों में भी तेजी का रुख है. 13 लीटर वाले धारा तेल का डिब्बा 2500 रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, रिफाइन तेल की कीमत 2350 से 2450 रुपये (प्रति 13 लीटर) के बीच बनी हुई है.

व्यापारियों का मत,कीमतों में बदलाव संभव

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में शादी-ब्याह के सीजन और आपूर्ति की स्थिति को देखते हुए कीमतों में और भी बदलाव होने की संभावना है. मांग बढ़ने पर कुछ विशेष उत्पादों के दाम 1000 रुपये प्रति किलोग्राम तक भी जा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh nandan mad

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >