मारवाड़ी कॉलेज की एक छात्रा का इंटरनल परीक्षा में नकल करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल मामले में जांच कमेटी ने कॉलेज प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी है. इस बाबत प्राचार्य प्रो संजय कुमार झा ने रिपोर्ट के आधार पर अमुख छात्रा को सेमेस्टर तीन से निष्कासित किया है. साथ ही इंटरनल परीक्षा में वीक्षक रहे दो शिक्षक को चेतावनी दी कि दोबारा ऐसा मामले आने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. इसके अलावा 15 अप्रैल को हुई इंटरनल परीक्षा को रद्द कर दिया है. उस दिन की परीक्षा अब 22 अप्रैल को फिर से आयोजित की जायेगी. प्राचार्य ने कहा कि कमेटी से मिली रिपोर्ट को विवि प्रशासन को भेज दी गयी है. कहा कि कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक को निदेश दिया कि इंटरनल परीक्षा की गोपनीयता आगे भंग नहीं हो. इसका खास ध्यान रखे. इसके बाद भी गोपनीयता भंग होती है, तो परीक्षा नियंत्रक इसके लिए जिम्मेदार होंगे. ऐसे में उन पर भी कार्रवाई हो सकती है. इसके अलावा कॉलेज प्रशासन ने निर्देश जारी किया कि कॉलेज कैंपस में सेल्फी लेने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है. प्राचार्य ने कहा कि परीक्षा में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. गड़बड़ी सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी. बता दें कि बीते बुधवार को एक छात्रा ने इंटरनल की परीक्षा में मोबाइल से नकल करते हुए वीडियो बनाया और उसने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर वायरल किया था. वीडियो में छात्रा अपनी कॉपी भी दिखा रही थी. वीडियो मारवाड़ी कॉलेज था. इस बाबत प्राचार्य प्रो संजय कुमार झा ने पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट मांगी थी. कमेटी में डॉ संगीत कुमार संयोजक थे. इसके अलावा डॉ स्वस्तिका दास, डॉ भवेश कुमार, डॉ अक्षय रंजन व अदिति प्रिया को सदस्य बनाया था. वहीं, शनिवार को छात्र संगठन एसएसएआइ के विवि अध्यक्ष लालू यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता मारवाड़ी कॉलेज प्राचार्य से मिलकर इंटरनल परीक्षा में नकल के वायरल वीडियो मामले में कार्रवाई करने की मांग की. छात्र नेता का कहना था कि कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की जायेगी.
bhagalpur news. इंटरनल परीक्षा में नकल करने का वीडियो वायरल मामले में सेमेस्टर तीन से छात्रा निष्कासित
मारवाड़ी कॉलेज की एक छात्रा का इंटरनल परीक्षा में नकल करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल मामले में जांच कमेटी ने कॉलेज प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी है

bhagalpur news. इंटरनल परीक्षा में नकल करने का वीडियो वायरल मामले में सेमेस्टर तीन से छात्रा निष्कासित