bhagalpur news. टोटो पलटने से जख्मी बच्ची की इलाज के दौरान मौत

नारायणपुर रेलवे स्टेशन के दक्षिणी भाग के मध्य सर्कुलेटिंग एरिया में मंगलवार को करीब 11 बजे खड़ा टोटो के अनियंत्रित होकर पलटने से एक बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई

नारायणपुर रेलवे स्टेशन के दक्षिणी भाग के मध्य सर्कुलेटिंग एरिया में मंगलवार को करीब 11 बजे खड़ा टोटो के अनियंत्रित होकर पलटने से एक बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई. जिसको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डाॅ अपसार आलम ने बेहतर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया रेफर कर दिया. वहां से बच्ची को जीएमसीएच पूर्णिया रेफर कर दिया, जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टोटो चालक टोटो खड़ा कर सवारी खोज रहा था. इसी बीच एक महिला रूबी खातून अपनी दो बच्ची सायका व उन्मती के साथ आधार कार्ड बनवाने प्रखंड मुख्यालय जा रही थी. महिला उन्मती को टोटो में बिठा कर मोबाइल पर बात कर रही थी. इसी दौरान उबड़-खाबड़ जगह होने पर टोटो असंतुलित होकर पलट गयी. जिससे बच्ची गंभीर रूप से चोटिल हो गयी. वहीं टोटो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. मृत बच्ची की पहचान नारायणपुर गांव के क्यूम उर्फ छोटू अली की सबसे छोटी पुत्री उन्मती खातून (3) के रूप में हुई है. मौत की सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है. बच्ची पांच- भाई बहनों में सबसे छोटी थी. टोटो चालक टोटो लेकर भागने में सफल रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >