Bhagalpur news सरपंच के फर्जी हस्ताक्षर से वंशावली जारी, जांच की मांग

नवगछिया खगड़ा पंचायत में फर्जी हस्ताक्षर और मुहर का इस्तेमाल कर वंशावली निर्गत करने का मामला सामने आया है.

नवगछिया खगड़ा पंचायत में फर्जी हस्ताक्षर और मुहर का इस्तेमाल कर वंशावली निर्गत करने का मामला सामने आया है. खगड़ा पंचायत की सरपंच चंदन झा (38) ने परवत्ता थानाध्यक्ष और बीडीओ को आवेदन देकर पूरे मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है. सरपंच ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि सर्वेश मंडल (40), पिता स्व फकीर मंडल, गोनरचक थाना परवत्ता ने उनके पद और हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर ग्राम कचहरी खगड़ा पंचायत के नाम पर वंशावली संख्या-88 ननकी देवी, पति स्व बुटन मंडल, वार्ड 6, गोनरचक के नाम से फर्जी तरीके से जारी कर दी. उक्त दस्तावेज पर ग्राम कचहरी खगड़ा के सरपंच व पंचायत सचिव की फर्जी मुहर और हस्ताक्षर लगाये गये हैं, जो प्रथम दृष्टया जालसाजी प्रतीत होता है. पंचायत अभिलेख के अनुसार वंशावली संख्या-88 14जनवरी 2026 को पत्रांक-88 के तहत राजीव कुमार सिंह, पिता वीरेंद्र सिंह, खगड़ा के नाम से निर्गत की गयी थी, जिसका शपथ पत्र संख्या-1032 31/12/2025 दर्ज है. आठ फरवरी 2026 की सुबह करीब आठ बजे जब ननकी देवी अपनी पुश्तैनी संपत्ति से संबंधित बखरा नामा बनवाने पंचायत कार्यालय पहुंचीं, तब उनके आवेदन के साथ संलग्न वंशावली देखकर मामला उजागर हुआ. उन्होंने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस व प्रशासनिक स्तर पर आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही जा रही है.

सोशल मीडिया पर हथियार के साथ युवक की तस्वीर वायरल

गोराडीह थाना क्षेत्र में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक युवक की तस्वीर हथियार के साथ वायरल है. वायरल फोटो में युवक हाथ में हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहा है. तस्वीर के नीचे ‘हैप्पी बर्थडे’ लिखा हुआ है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि जन्मदिन के अवसर पर यह फोटो साझा की गई होगी. ग्रामीणों के अनुसार वायरल तस्वीर गोराडीह थाना क्षेत्र के हेमरा निवासी धनंजय मंडल के पुत्र मोनू कुमार की बताई जा रही है. हालांकि, प्रभात खबर इस वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता है. मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि यदि फोटो की सत्यता प्रमाणित होती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA TOMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >