BHAGALPUR : अपने निर्धारित समय से एक घंटा 45 मिनट लेट खुलेगी गरीब रथ एक्सप्रेस

भागलपुर से मंगलवार को दिन के 1:55 बजे खुलने वाली भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ एक्सप्रेस अपने नियत समय से एक घंटा 45 मिनट लेट शाम 3:45 बजे खुलेगी.

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट :

भागलपुर से मंगलवार को दिन के 1:55 बजे खुलेगी वाली भागलपुर – आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ एक्सप्रेस अपने नियत समय से 1:45 बजे से लेट शाम 3:45 बजे खोलने की भागलपुर रेलवे के पूछताछ केंद्र द्वारा दी गयी है. अगर ट्रेन शाम तीन बजे तक भागलपुर स्टेशन आ जाता है तो ट्रेन को 3:45 बजे खोल दिया जायेगा. लेकिन तीन बजे के बाद आयेगी तो उसे और लेट खोलने की संभावना है. यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल के लिए रवाना होती है.

ट्रेन के लेट होने से यात्रियों को हुई परेशानी

ट्रेन के लेट होने से अपने नियत समय पर स्टेशन पहुंच गये बहुत से यात्रियों को काफी परेशानी हुई. कारण ट्रेन के लेट होने से उन्हें स्टेशन पर ही इंतजार करना पड़ा. अब ट्रेन खुलेगी भी तो ये यात्री लेट से अपने स्थान पर पहुंचेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >