गंगा-कोसी में बढ़ा पानी, तटबंधों पर बढ़ा दबाव, जलस्तर बगजान जमींदारी बांध पर चेतावनी स्तर पार

गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से तटबंधों पर दबाव बढ़ा है। जेबी चोरहर में कोसी चेतावनी स्तर के पार, प्रशासन ने निगरानी बढ़ाई।

गोपालपुर (भागलपुर ) . गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से नवगछिया पुलिस जिला के तटवर्ती इलाकों में तटबंधों पर दबाव बढ़ने लगा है.शनिवार सुबह छह बजे जारी जल संसाधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस्माईलपुर-बिंद टोली, राघोपुर, मदरौनी और जेबी चोरहर चारों प्रमुख स्थलों पर नदी के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गयी है. हालांकि विभाग ने सभी स्थलों की स्थिति को फिलहाल सुरक्षित और नियंत्रण में बताया है.

मदरौनी में कोसी 18 सेंटीमीटर बढ़ी

मदरौनी में कोसी 18 सेंटीमीटर बढ़ी. स्पर संख्या-07 पर गंगा का जलस्तर 29.91 मीटर दर्ज किया गया. यहां चेतावनी स्तर 30.60 मीटर और खतरे का स्तर 31.60 मीटर है. नदी का पानी तटबंध के टो को छू रहा है.विभाग ने तटबंध को सुरक्षित बताया है. राघोपुर में गंगा 18 सेंटीमीटर उफनी. काजीकोरैया-राघोपुर मार्जिनल बांध पर जलस्तर 31.03 मीटर पहुंच गया है. यहां चेतावनी स्तर 32.68 और खतरे का स्तर 33.68 मीटर है. नदी का पानी बांध के टो को छू रहा है.इसके बावजूद विभाग के अनुसार स्थिति सुरक्षित है.

मदरौनी में कोसी 18 सेंटीमीटर बढ़ी

मदरौनी में कोसी 18 सेंटीमीटर बढ़ी. यहां कोसी का जलस्तर 29.93 मीटर दर्ज किया गया. चेतावनी स्तर 30.48 और खतरे का स्तर 31.48 मीटर है.इस स्थल पर नदी का पानी अभी तटबंध के टो तक नहीं पहुंचा है. विभाग ने तटबंध को सुरक्षित बताया है. जेबी चोरहर में कोसी चेतावनी स्तर से ऊपर. जेबी चोरहर साइट पर कोसी का जलस्तर 30.80 मीटर दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटे में यहां 10 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है. चेतावनी स्तर 30.77 मीटर है, यानी जलस्तर चेतावनी सीमा से तीन सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है. खतरे का स्तर 31.77 मीटर है. बगजान जमींदारी बांध के विभिन्न स्थानों पर नदी का पानी तटबंध के टो को छू रहा है. हालांकि विभाग ने साइट को सुरक्षित और नियंत्रण में बताया है.

जलस्तर बढ़ने से तटबंधों की निगरानी जरूरी गंगा और कोसी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के बीच इस्माईलपुर-बिंद टोली, राघोपुर और जेबी चोरहर में नदी का पानी तटबंध के टो को छू रहा है.खासकर जेबी चोरहर में जलस्तर का चेतावनी स्तर पार करना विभाग के लिए सतर्कता का संकेत है.फिलहाल किसी तटबंध पर खतरे की स्थिति नहीं बतायी गयी है, लेकिन जलस्तर में आगे होने वाली वृद्धि को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाना जरूरी हो गया है.

एक नजर में जलस्तर स्थल नदी वर्तमान जलस्तर 24 घंटे में वृद्धि चेतावनी स्तर स्थिति इस्माईलपुर-बिंद टोली गंगा 29.91 मीटर 14 सेमी 30.60 मीटर टो से पानी सटा, तटबंध सुरक्षित राघोपुर गंगा 31.03 मीटर 18 सेमी 32.68 मीटर टो से पानी सटा, तटबंध सुरक्षित मद्रौनी कोसी 29.93 मीटर 18 सेमी 30.48 मीटर टो तक पानी नहीं, तटबंध सुरक्षित जेबी चोरहर कोसी 30.80 मीटर 10 सेमी 30.77 मीटर चेतावनी स्तर पार, टो से पानी सटा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vipin Thakur

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >