राघोपुर में 12 घंटे में 10 सेमी बढ़ा गंगा का जलस्तर, तटबंध पर बढ़ा खतरा

गोपालपुर में गंगा और कोसी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे चारों प्रमुख तटबंधों पर दबाव बढ़ गया है. राघोपुर में स्थिति सबसे चिंताजनक है, जहां डेंजर लेवल से सिर्फ 73 सेमी नीचे पानी है.

गोपालपुर (भागलपुर) : गंगा और कोसी नदियों के जलस्तर में बुधवार को भी बढ़ोतरी जारी रही. राघोपुर, इस्माइलपुर-बिंदटोली, मदरौनी और जेबी चोरहर में पिछले 12 घंटे में जलस्तर बढ़ने से चारों प्रमुख तटबंधों पर नदी का दबाव बढ़ गया है. चारों स्थानों पर नदी का पानी तटबंध के टो को छू रहा है. सबसे चिंताजनक स्थिति राघोपुर की है, जहां महज 12 घंटे में जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़ा है.

राघोपुर में डेंजर लेवल से 73 सेमी नीचे

राघोपुर में बुधवार सुबह छह बजे गंगा का जलस्तर 32.95 मीटर दर्ज किया गया. यहां वार्निंग लेवल 32.68 मीटर है, जबकि डेंजर लेवल 33.68 मीटर है. यानी जलस्तर वार्निंग लेवल पार कर चुका है और डेंजर लेवल से महज 73 सेंटीमीटर नीचे है.

नदी का पानी तटबंध के टो को छू रहा है और कटाव का दायरा बढ़ता जा रहा है. फ्लड फाइटिंग के लिए डाली जा रही सामग्री भी तेज धारा के सामने टिक नहीं पा रही है और कई जगह बिखर रही है.

इस्माइलपुर-बिंदटोली में डेंजर लेवल से ऊपर पानी

इस्माइलपुर-बिंदटोली के स्पर संख्या-7 पर गंगा का जलस्तर 32.00 मीटर दर्ज किया गया. पिछले 12 घंटे में यहां पांच सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है. वार्निंग लेवल 30.60 मीटर और डेंजर लेवल 31.60 मीटर है. यानी जलस्तर डेंजर लेवल से 40 सेंटीमीटर ऊपर है.

हालांकि विभागीय रिपोर्ट में तटबंध को सुरक्षित बताया गया है, लेकिन नदी का पानी तटबंध के टो को छू रहा है.

मदरौनी में डेंजर लेवल से सिर्फ 30 सेमी नीचे

मदरौनी में कोसी नदी का जलस्तर 31.18 मीटर दर्ज किया गया, जिसमें 12 घंटे में तीन सेंटीमीटर की वृद्धि हुई. यहां वार्निंग लेवल 30.48 मीटर और डेंजर लेवल 31.48 मीटर है. जलस्तर डेंजर लेवल से सिर्फ 30 सेंटीमीटर नीचे है.

नदी का पानी तटबंध के टो को छू रहा है. विभाग ने स्थिति को फिलहाल सुरक्षित बताया है, लेकिन लगातार बढ़ता जलस्तर दबाव की चिंता बढ़ा रहा है.

जेबी चोरहर में भी बढ़ा जलस्तर

जेबी चोरहर में कोसी का जलस्तर 31.45 मीटर दर्ज किया गया. पिछले 12 घंटे में पांच सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है. यहां वार्निंग लेवल 30.77 मीटर और डेंजर लेवल 31.77 मीटर है.

नगरपारा तटबंध और बगजान जमींदारी बांध के कई स्थानों पर नदी का पानी टो को छू रहा है. विभागीय रिपोर्ट में स्थल को सुरक्षित और नियंत्रण में बताया गया है.

चारों जगह टो-टचिंग, निगरानी बढ़ाना चुनौती

चारों स्थलों के आंकड़े बताते हैं कि गंगा और कोसी का जलस्तर अभी भी संवेदनशील स्थिति में है. खासकर राघोपुर में तेजी से बढ़ता पानी और लगातार हो रहा कटाव चिंता बढ़ा रहा है.

तटबंध के टो-टचिंग की स्थिति के बीच जल संसाधन विभाग के सामने संवेदनशील बिंदुओं पर निगरानी बढ़ाने और फ्लड फाइटिंग कार्य को और प्रभावी बनाने की चुनौती है.

सुबह छह बजे की स्थिति

स्थलनदीजलस्तर12 घंटे में वृद्धिडेंजर लेवल
राघोपुरगंगा32.95 मीटर+10 सेमी33.68 मीटर
इस्माइलपुर-बिंदटोली SP-07गंगा32.00 मीटर+5 सेमी31.60 मीटर
मदरौनीकोसी31.18 मीटर+3 सेमी31.48 मीटर
जेबी चोरहरकोसी31.45 मीटर+5 सेमी31.77 मीटर

कुल मिलाकर चारों प्रमुख तटबंधों पर टो-टचिंग की स्थिति बनी हुई है. बढ़ते जलस्तर के बीच तटबंधों की सुरक्षा फिलहाल बड़ी चुनौती बनी हुई है.

यह भी पढ़ें : राघोपुर में बेकाबू गंगा कटाव ने बढ़ाई सियासी गर्मी, सांसद-मंत्री आमने-सामने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vipin Thakur

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >