आज व कल हल्की बारिश की संभावना, बहेगी पूर्वी हवा

सबौर : आज से चार दिनों तक आकाश में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. 25 एमएम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान पूर्वी हवा 9 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक चल सकती है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. […]

सबौर : आज से चार दिनों तक आकाश में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. 25 एमएम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान पूर्वी हवा 9 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक चल सकती है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. मौसम का बदला मिजाज किसानों के लिए मुसीबत खड़ा कर दिया है. किसान खेतों में लगी फसल की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं. बीएयू के ग्रामीण मौसम सेवा केंद्र से जारी 22 से 26 अप्रैल के लिए मौसम पूर्वानुमान में 22 अप्रैल को नौ एमएम, 23 को एक एमएम, 24 को 0 एमएम, 25 को छह एमएम व 26 को नौ एमएम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान उत्तरी-पूर्वी व पूर्वी हवा चलने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >