बिहार रग्बी टीम में भागलपुर के चार खिलाड़ियों का चयन

बिहार अंडर-19 रग्बी टीम में भागलपुर के चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है. संघ के सचिव राज गौरव ने कहा कि पूणे में 23 व 24 अप्रैल को स्कूल स्तर की राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता आयोजित कर जायेगी.

बिहार अंडर-19 रग्बी टीम में भागलपुर के चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है. संघ के सचिव राज गौरव ने कहा कि पूणे में 23 व 24 अप्रैल को स्कूल स्तर की राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता आयोजित कर जायेगी. इसमें बिहार टीम भाग लेगी. बिहार टीम में भागलपुर के दो बालक व दो बालिका चयनित हुए हैं. इसमें प्रतीक राज, गौरव कुमार, चांदनी कुमारी व आकांक्षा कुमारी शामिल हैं. चयनित होने पर जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार, कोच कुणाल कर्ण आदि ने रग्बी टीम को बधाई दी. शारीरिक शिक्षक जितेंद्र मणि राकेश ने सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए प्रतियोगिता में विजय प्राप्त कर आने की शुभकामना दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >