BHAGALPUR पीरपैंती प्रखंड के कई स्कूलों में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन
पीरपैंती प्रखंड के बसंतपुर एवं लक्ष्मीपुर उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
पीरपैंती भागलपुर से अमरेंद्र तिवारी की रिपोर्ट :
पीरपैंती प्रखंड के बसंतपुर एवं लक्ष्मीपुर उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस अवसर पर अभिभावकों, शिक्षकों, बुद्धिजीवियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया, जिससे विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं आधारभूत सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जा सके. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पीरपैंती के विधायक मुरारी पासवान मौजूद रहे और उन्होंने छात्रों को मार्गदर्शन भी दिया.