bhagalpur news. नगर आयुक्त छुट्टी से लौटे, आज से शहर में फॉगिंग

भागलपुर में आज से होगी फागिंग.

नगर निगम ने गुरुवार को फॉगिंग अभियान के लिए रोस्टर जारी किया है.नगर आयुक्त के छुट्टी से लौटते ही यह कदम उठाया गया है. हालांकि, यह काम प्रभारी नगर आयुक्त भी करवा सकते थे. प्रभारी आयुक्त कुंदन कुमार के पास वित्तीय अधिकार भले ही न हों, लेकिन फॉगिंग की शुरुआत तो हो ही सकती थी. ठीक अतिक्रमण हटाओ अभियान की तरह यह अभियान भी चला सकता था. शहर में मच्छर का प्रकोप नगर आयुक्त के छुट्टी पर रहने के समय भी था. शुक्रवार से फॉगिंग की शुरुआत होगी. चार ग्रुपों में बांटकर हर दिन अलग-अलग इलाकों में फॉगिंग की जायेगी.

हर दिन दर्जन भर वार्डों में करायी जायेगी फॉगिंग

निगम से जारी रोस्टर के अनुसार हर दिन दर्जन भर वार्डों में फॉगिंग करायी जायेगी. हर ग्रुप में तीन-तीन वार्ड को शामिल किया गया है. अभियान के पहले दिन शुक्रवार को ग्रुप ए में वार्ड 9, 10 व 11, ग्रुप बी में 14, 15 व 16, ग्रुप सी में वार्ड 29, 30 व 31 एवं ग्रुप डी में 47, 48 एवं 49 में फॉगिंग कराया जायेगा.

सफाई एजेंसी रोजाना एक पाली में करायेगी फॉगिंग और एंटी लार्वा का स्प्रे

नगर आयुक्त ने साफ तौर पर निर्देश जारी किया है कि वार्ड नंबर 14 से 32 एवं 33 से 51 में दाेनों सफाई एजेंसी अपने स्तर से कर्मी को प्रतिनियुक्त कर जोनल प्रभारी के पर्यवेक्षण में रोजाना एक पाली में फॉगिंग एवं एंटी लार्वा का स्प्रे कार्य करायेंगे. इसके लिए छोटी फॉगिंग मशीन में प्रति वार्ड 15 लीटर डीजल, 05 लीटर पेट्रोल एवं अनुपातिक मात्रा में कीटनाशक व लावासिडल दवा भंडारपाल द्वारा उपलब्ध कराते हुए फॉगिंग व छिड़काव करायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kali kinker mishra

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >