Bhagalpur News: बौंसी रेल पुल से कचहरी चौक तक बनेगा फ्लाइओवर

शीतला स्थान चौक से बबरगंज होकर अलीगंज और लोहिया पुल से अलीगंज बाइपास तक एफओबी निर्माण की प्लानिंग

-डीएम ने पुल निर्माण निगम के चेयरमैन को पत्र लिखकर प्रपोजल को स्वीकृत करने का किया अनुरोध-शीतला स्थान चौक से बबरगंज होकर अलीगंज और लोहिया पुल से अलीगंज बाइपास तक एफओबी निर्माण की प्लानिंग

वरीय संवाददाता, भागलपुर

आने वाले दिनों में भागलपुर शहर की नयी सुबह विकास की पुरवाई लेकर आयेगी. पुल की परियोजनाओं से शहर संवरेगा. दरअसल, गोराडीह मार्ग स्थित बौंसी रेल पुल से लेकर शीतला स्थान चौक होकर कचहरी चौक तक फ्लाइओवर ब्रिज की सुविधा शहरवासियों को मिलेगा. भोलानाथ फ्लाइओवर ब्रिज बन रहा है और इसके दोनों दिशाओं में प्रस्तावित नये फ्लाइओवर ब्रिज की कनेक्टिविटी होगी. यानी, बौंसी रेल पुल का प्रस्तावित फ्लाइओवर ब्रिज को भोलानाथ फ्लाइओवर से जोड़ा जायेगा. वहीं, भीखनपुर तक बन रहे भोलानाथ फ्लाइओवर ब्रिज को आगे बढ़ाकर कचहरी चौक तक लाया जायेगा. इससे शहर को जाम से न सिर्फ छुटकारा मिलेगा, बल्कि कम समय में कचहरी चौक से भीखनपुर, इशाकचक, शीतला स्थान चौक होकर बाइपास पर पहुंचना आसान होगा. इस प्लान से शहर भी विकसित होगा.

शीतला स्थान चौक से मिरजानहाट और गुड़हट्टा चौक तरफ एफओबी से उतरने को मिलेगा रास्ता

प्लानिंग ऐसी बनी है कि बौंसी रेल पुल से फ्लाइओवर ब्रिज कचहरी चौक होगा, तो इससे उतरने के लिए शीतला स्थान चौक के पास मिरजानहाट और गुड़हट्टा चौक तरफ रास्ता मिलेगा. ताकि कचहरी चौक से कोई मिरजानहाट या गुड़हट्टा चौक की तरफ जानें वालों को सुविधा मिल सके.ये भी बन रहा प्लान

प्लान-1

लोहिया पुल से अलीगंज होकर बाइपास तक फ्लाइओवर ब्रिज

लोहिया पुल से अलीगंज होकर बाइपास तक फ्लाइओवर ब्रिज का निर्माण के लिए भी प्लानिंग की जा रही है. ये पूरी प्लानिंग पुल निर्माण निगम कार्य प्रमंडल, भागलपुर की ओर से की जा रही है. इसमें यह सफल रहा, तो शहर से जाम की समस्या का निराकरण हो जायेगा.

प्लान-2

शीतला स्थान चौक से बबरगंज होकर अलीगंज तक एफओबीपुल निर्माण निगम शीतला स्थान चौक से मिरजानहाट व बबरगंज होकर अलीगंज तक फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण की प्लानिंग कर रहा है. ताकि, इसकी कनेक्टिविटी लोहिया पुल से अलीगंज(बाइपास) से हो सके.

फ्लाइओवर ब्रिज से हर जगह जाना होगा आसान

पुल निर्माण निगम का प्लान सफल रहा, तो फ्लाइओवर ब्रिज से ही हर जगह जाना आसान हो जायेगा. कोई बाइपास से चलेगा तो वह मिरजानहाट होकर अलीगंज से बाइपास पर उतर सकेगा. वह अगर कचहरी चौक आना चाहेगा, तो भी कोई दिक्कत नहीं होगी. वहीं, लोहिया पुल पर भी वह फ्लाइओवर से ही पहुंच सकेगा.

पुल निर्माण निगम के चेयरमैन से डीएम ने प्रपोजल स्वीकृत करने का किया अनुरोध

डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने पुल निर्माण निगम के चेयरमैन को पत्र भेज कर अनुरोध किया है कि रेलवे पुल के ऊपर आरओबी सह फ्लाइओवर ब्रिज बनाकर भोलानाथ पुल को जोड़ने वाले प्रस्ताव पर स्वीकृति के लिए निर्णय लेना श्रेयस्कर होगा. ताकि शहर में जाम मुक्त यातायात हो सके. उन्होंने दोनों प्रस्तावित योजना का उल्लेख किया है. पहले प्रस्तावित योजना में बौंसी रेल पुल के ऊपर आरओबी सह फ्लाइओवर ब्रिज द्वारा भोलानाथ पुल को जोड़ना है, जिससे शहर को सुगम यातायात एवं जाम मुक्त के लिए बाइपास से संपर्क स्थापित किया जाना है. इस बात को भी उन्होंने संज्ञान में दिया है कि बाइपास के समीप अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, रेलवे स्टेशन, कचहरी एवं बाजार समिति से सुगम संपर्क होगी. दूसरे प्रस्ताव के बारे में बताया कि बौंसी रेल पुलिस पर सिर्फ आरओबी निर्माण से शीतला स्थान चौक पर जाम लगा ही रहेगा. इस कारणवश शीतला स्थान चौक पर एलिवेटेड रोटरी बनाकर फ्लाइओव ब्रिज द्वारा आरओबी को जोड़ना आवश्यक है.

बौंसी रेल पुल पर फ्लाइओवर ब्रिज का निर्माण सहित इसकी कनेक्टिविटी भोलानाथ फ्लाइओवर ब्रिज से करने और भोलानाथ फ्लाइओवर की लंबाई बढ़ाकर कचहरी चौक लाने का प्रपोजल भेजा गया है. प्रशासनिक स्वीकृति मिलेगी, तो आगे की प्रक्रिया अपनायी जायेगी. ऐसे लोहिया पुल से अलीगंज बाइपास और शीतला स्थान चौक से बबरगंज होकर अलीगंज तक एफओबी बनाने की भी प्लानिंग हो रही है. यह मुख्यालय पर निर्भर करेगा.

अनिल कुमार सिंह, सहायक अभियंता

पुल निर्माण निगम, भागलपुरB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >