भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट
भागलपुर. स्थानीय मंडियों में इन दिनों खाद्य पदार्थों में कोई खासकर अंतर नहीं आया है, लेकिन सर्राफा बाजार के भावों में लगातार बढ़ोतरी व उतार-चढ़ाव जारी है. साेना-चांदी की कीमत दो दिन पहले लगातार चार दिनों तक स्थिर रहे. फिर गुरुवार को उछाल देखा गया. शुक्रवार को भाव में गिरावट दर्ज की गयी, लेकिन शनिवार को पिछले दो दिन पहले से अधिक कीमत पर स्थिर हुआ. चांदी की कीमत में उम्मीद से अधिक तेजी है. ताजा थोक दरों पर नजर डालें तो दाल, अनाज और तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं. वहीं खुदरा बाजार में कुछ क्षेत्रों में भी भाव स्थिर है. सर्राफा बाजार में पहले से ही कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर बनी हुई हैं.सर्राफा बाजार: सोना-चांदी के दाम आसमान पर
24 कैरेट सोना : 1.62 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम)
22 कैरेट सोना : 1.45 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम)चांदी: 2.75 लाख रुपये (प्रति किलोग्राम)
दलहन और अनाज मंडी का हाल
दलहन के बाजार में चना और मसूर दाल की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन अरहर और मूंग के दामों में विविधता देखी जा रही है. खाद्य सामग्री :दर (प्रति किलोग्राम)चना व मसूर दाल70 रुपयेअरहर दाल108 – 120 रुपये
मूंग दाल98 रुपयेकलाई दाल105 – 115 रुपये
आटा35 रुपये