भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट
भागलपुर. स्थानीय बाजारों में खाद्य सामग्री के दाम फिलहाल सामान्य बने हुए हैं और अधिकांश जरूरी वस्तुओं की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है. हालांकि सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव लगातार ऊपर-नीचे हो रहे हैं. बीते कुछ दिनों में सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बाद अब बाजार में हल्की स्थिरता नजर आ रही है, लेकिन चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई है. थोक बाजार में दलहन के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है, खासकर चना और अरहर महंगे हुए हैं. दूसरी ओर अधिकांश अनाज की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. तेलहन बाजार में भी पिछले दो दिनों के दौरान तेजी देखने को मिली है. खुदरा बाजार में भी कई क्षेत्रों में कीमतें सामान्य बनी हुई हैं, जबकि सर्राफा बाजार के भाव अब भी ऊंचे स्तर पर कायम हैं.सर्राफा बाजार: सोना-चांदी के दाम आसमान पर
24 कैरेट सोना : 1.62 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम)
22 कैरेट सोना : 1.45 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम)चांदी: 2.68लाख रुपये (प्रति किलोग्राम)
दलहन और अनाज मंडी का हाल
दलहन के बाजार में चना और मसूर दाल की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन अरहर और मूंग के दामों में विविधता देखी जा रही है. खाद्य सामग्री :दर (प्रति किलोग्राम)चना व मसूर दाल72 रुपयेअरहर दाल 120 से 130 रुपये
मूंग दाल98 रुपयेकलाई दाल105 – 115 रुपये
आटा35 रुपये