बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उपयोग की जाने वाली इवीएम और वीवी पैट का प्रथम रैंडमाइजेशन सोमवार को समीक्षा भवन सभागार में विधानसभा क्षेत्र के अनुसार किया गया. राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह कार्य संपन्न हुआ. इस दौरान आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्कसिस्ट), इंडियन नेशनल कांग्रेस, जनता दल (यूनाईटेड), राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी, लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास), राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, (मार्कसिस्ट-लेनिनिस्ट) (लिबरेशन), भागलपुर के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रथम रैंडमाइजेशन के माध्यम से प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) में सही पाये गये इवीएम और वीवी पैट को विधानसभावार आवंटित किया जाता है. प्रथम रैंडमाइजेशन भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल के माध्यम से संपन्न होता है. इससे संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश भारत निर्वाचन आयोग ने दे रखा है.
रैंडमाइजेशन पूर्ण होने के बाद विधानसभा क्षेत्रवार आवंटित इवीएम व वीवी पैट की जिला निर्वाचन पदाधिकारी व उपस्थित दलों के प्रतिनिधियों द्वारा हस्ताक्षरित सूची सभी राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों के जिलास्तरीय कार्यालय में उपलब्ध कराया गया. इस सूची के अनुसार इवीएम व वीवी पैट को जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारियों को आगामी निर्वाचन में उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जायेगा. इसके बाद संबंधित विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रॉन्ग रूम में मान्यताप्राप्त दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में भंडारित कर दिया जायेगा. निर्वाचन लड़नेवाले अभ्यर्थियों की सूची को अंतिम रूप दिये जाने के बाद चयनित इवीएम व वीवी पैट की सूची अभ्यर्थियों को भी उपलब्ध करायी जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
