bhagalpur news. शिवनारायणपुर में फोरलेन पर दिनदहाड़े गोलीबारी, बाइक सवार एलआइसी एजेंट घायल

शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुरिया गांव के पास फोरलेन पर गुरुवार शाम करीब पांच बजे उस वक्त अफरातफरी मच गई

शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुरिया गांव के पास फोरलेन पर गुरुवार शाम करीब पांच बजे उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब अज्ञात अपराधियों ने बाइक चालक एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. गोली लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा, जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल को अनुमंडल अस्पताल कहलगांव लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया. युवक को बाएं साइड में रीढ़ की हड्डी के पास पीठ में गोली लगी है. काफी रक्तश्राव हो रहा था. घायल युवक की पहचान कहलगांव थाना क्षेत्र के नंदलालपुर चांदनी चौक निवासी राम विलास दास के पुत्र पिंटू कुमार दास के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि पिंटू पेशे से एलआइसी एजेंट है. अस्पताल में साथ आए पिंटू के भाई मनोज दास ने बताया कि घटना की जानकारी पर पहुंच भाई को बाइक से ही अनुमंडल अस्पताल लेकर आए थे. फिलहाल गोलीबारी के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. वहीं गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलते अंचल इंस्पेक्टर पीरपैंती अरुण कुमार, शिवनारायणपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव और कहलगांव इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष श्यामला कुमार अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. तबतक मरीज को बेहतर उपचार के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर भेज दिया गया था. पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गयी है. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार बाइक सवार के द्वारा वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है.

वहीं शिवनारायणपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने बताया कि पिंटू और उसके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है. पूछताछ के बाद स्थिति स्पष्ट होगी. वहीं व्यस्त सड़क पर दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. वहीं लोग कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >