bhagalpur news. मायागंज अस्पताल परिसर में लगी आग, दमकल ने आधे घंटे में पाया काबू

मायागंज अस्पताल परिसर में शनिवार रात एमआरआइ जांच सेंटर के पास आग लगने से अफरातफरी मच गयी. आग फैलते ही पूरा परिसर धुएं से भर गया.

मायागंज अस्पताल परिसर में शनिवार रात एमआरआइ जांच सेंटर के पास आग लगने से अफरातफरी मच गयी. आग फैलते ही पूरा परिसर धुएं से भर गया. सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया. घटना रात करीब 8:50 बजे की है, जब रेडियोलॉजी विभाग के पीछे और एमआरआइ सेंटर के बीच खाली जगह से तेज धमाके की आवाज सुनायी दी. मौके पर पहुंचने तक आग की लपटें तेज हो चुकी थीं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हाइ मास्ट लैंप और एमआरआइ सेंटर को जाने वाली बिजली की तारों में आग लगी थी, जो बुरी तरह जल गयी. कहा जा रहा है कि आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट ही था. घटना में किसी प्रकार के नुकसान होने की सूचना नहीं है. इधर आगलगी की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन सक्रिय हो गया. हॉस्पिटल मैनेजर सुनील कुमार गुप्ता, हेल्थ मैनेजर वीरमणि और पवन पांडेय मौके पर पहुंचे और तुरंत दमकल विभाग को बुलाया. रात करीब नौ बजे पहुंची. फायर ब्रिगेड ने साढ़े नौ बजे तक आग पर काबू पा लिया. घटना की जानकारी मिलते ही अधीक्षक डॉ हिमांशु परमेश्वर दुबे और उपाधीक्षक डॉ सुरेश प्रसाद सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >