bhagalpur news. एकांत अपार्टमेंट के बंद फ्लैट में लगी आग, लाखों की क्षति

नौलखा के पास स्थित एकांत अपार्टमेंट के बंद फ्लैट में शार्ट सर्किट से लगी आग में लाखों रुपये के सामान जल कर राख हो गये. घटना शनिवार अहले सुबह की है.

नौलखा के पास स्थित एकांत अपार्टमेंट के बंद फ्लैट में शार्ट सर्किट से लगी आग में लाखों रुपये के सामान जल कर राख हो गये. घटना शनिवार अहले सुबह की है. सुबह जगते ही पड़ोसियों ने बंद फ्लैट से धुआं उठते देखा तो उनलोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी. सूचना मिलते ही अपार्टमेंट में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. लोग अपने अपने कमरे से निकल कर बाहर आने लगे. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम के सामने समस्या थी कि आखिर बंद फ्लैट में लगी आग कैसे बुझायी जाये. फायर ब्रिगेड के साथ स्थानीय लोगों ने मिल कर दरवाजे को तोड़ दिया. इसके बाद दो बड़े और एक छोटे दमकल से पानी डाल कर आग बुझायी गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर फायर ब्रिगेड की समय से नहीं पहुंचती तो आग अपार्टमेंट के अन्य हिस्सों में भी फैल सकती थी. आग लगने से फर्नीचर, एसी, गद्दा और फ्लैट में रखे कई तरह के कीमती सामान जल कर राख हो गये. जानकारी मिली है कि फ्लैट का मालिक कुछ दिनों से शहर से बाहर रह रहा था. बचाव अभियान में प्रभारी अग्निशमन पदाधिकारी अभय कुमार सिंह सब ऑफिसर बासुकी राय, धीरज कुमार प्रधान अग्निक नितम, कुमार संतोष कुमार, गुंजन कुमार सिंह, अग्निक निशांत सिंह, अमित कुमार, रॉकी कुमार, चंद्रभूषण राय, पल्लवी कुमारी, चांदनी कुमारी, चालक दीपक कुमार, नितीश कुमार, चंचल कुमार समेत स्थानीय लोग भी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nishi ranjan thakur

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >